Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सभासद उपचुनाव में साजिद सिद्दकी और अकबाल आलम जीते:करनैलगंज नगर पालिका के दो वार्डों के परिणाम घोषित

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिले की करनैलगंज नगर पालिका परिषद के दो वार्डों में हुए उपचुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं वार्ड नंबर 25 से साजिद सिद्दकी और वार्ड नंबर 16 से अकबाल आलम ने जीत दर्ज की है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होकर 10 बजे तक पूरी हो गई। वार्ड नंबर 25 भैरवनाथपुरम में कुल 576 वोटों की गिनती की गई। इसमें साजिद सिद्दकी को 504 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राहत सिद्दीकी को 66 वोट प्राप्त हुए। चार वोट नोटा को गए और दो वोट अवैध घोषित हुए। साजिद सिद्दकी ने 438 वोटों के बड़े अंतर से यह उपचुनाव जीता। इसी तरह, वार्ड नंबर 16 सकरौर पूर्वी के चुनावी परिणाम भी सामने आए हैं। यहां कुल 649 वोट पड़े थे, जिनमें से अकबाल आलम को 348 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी साबिर को 294 वोट प्राप्त हुए, जबकि 7 वोट अवैध घोषित किए गए। अकबाल आलम ने साबिर को 54 वोटों से हराकर जीत हासिल की। इन उपचुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चली थी। मतदान 5 मई को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ था। आज 7 मई को भी कड़ी सुरक्षा के बीच चुनावी परिणाम घोषित किए गए। यह सीटें पूर्व में निर्वाचित सभासदों के निधन के कारण रिक्त हुई थीं। इसके बाद, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा उपचुनाव कराए जाने की अधिसूचना जारी की गई थी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गोंडा पंचायत एवं नगर निकाय नारायण ने बताया कि यहां पर चुने प्रक्रिया पूरी तरीके से संपन्न हो गई है चुनावी परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं दोनों जीते हुए सभासद को प्रमाण पत्र दे दिया गया है। 10 अप्रैल से यहां पर चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई थी जो आज 7 मई को पूरी तरीके से संपन्न हो गई है दोनों उपचुनाव में चार प्रत्याशी आमने-सामने थे। जहां वार्ड नंबर 25 से साजिद सिद्दकी को विजय मिली है जबकि वार्ड नंबर 16 से अकबाल आलम को विजय मिली है दोनों जीते हुए सभासदों को निर्देश दिया गया है कि कोई भी विजय जुलूस इनके द्वारा नहीं निकाला जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गोंडा पंचायत एवं नगर निकाय नारायण ने बताया कि यहां पर चुने प्रक्रिया पूरी तरीके से संपन्न हो गई है चुनावी परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं दोनों जीते हुए सभासद को प्रमाण पत्र दे दिया गया है। 10 अप्रैल से यहां पर चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई थी जो आज 7 मई को पूरी तरीके से संपन्न हो गई है दोनों उपचुनाव में चार प्रत्याशी आमने-सामने थे। जहां वार्ड नंबर 25 से साजिद सिद्दकी को विजय मिली है जबकि वार्ड नंबर 16 से अकबाल आलम को विजय मिली है दोनों जीते हुए सभासदों को निर्देश दिया गया है कि कोई भी विजय जुलूस इनके द्वारा नहीं निकाला जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानचित्र के आवेदनों का निस्तारण तय समय में होगा:गोरखपुर में GDA के नए उपाध्यक्ष ने चार्ज लिया, ऑफिस में साफ-सफाई पर फोकस
    Next Article
    अक्षय कुमार की आंखों की सर्जरी हुई:एक्टिंग करियर से लिया ब्रेक, देखने में हो रही थी दिक्कत; 5 मई तक कर रहे थे शूटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment