Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैंने तुम्हें नौकरी दी, तुम मुझे खुश नहीं कर सकती:MBBS डॉक्टर ने OT में नर्स से छेड़छाड़ की, मुंह में कपड़ा ठूंसा; हाथ बांधकर की अभ्रदता

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स के साथ डॉक्टर ने OT में छेड़खानी की। OT में डॉक्टर का दोस्त भी मौजूद था। डॉक्टर ने नर्स से कहा- मैंने तुम्हें नौकरी दी है, तुम मुझे खुश नहीं कर सकती? इसके बाद उसके साथ रेप करने की कोशिश की। नर्स के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ बांध दिए। दोनों ने जबरदस्ती व अभद्र व्यवहार किया। दोनों शराब के नशे में थे। इसलिए नर्स ने साहस दिखाते हुए आरोपी के मित्र को लात मारी, जिससे वह गिर गया। इसके बाद वहां से भागकर अपने आप को बचाया। पीड़िता का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की और पुलिस में शिकायत न करने का दबाव बनाया। वहीं आज नर्स की तहरीर पर MBBS डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला पीड़िता ने बताया- वह एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत थी। मैंने पहले इसमें 5 माह कार्य किया था। सितंबर 2025 में B.Sc Nursing (4th Year) की परीक्षा के कारण मैंने नौकरी छोड़ दी थी। नवंबर 2025 में फिर से नौकरी के लिए डॉ. शेखर चौधरी से संपर्क किया, लेकिन पद खाली न होने के कारण उन्होंने बाद में सूचना देने की बात कही। इसके बाद 9 मार्च 2026 को मेरी बात MBBS डॉ. मनीष केशरी से हुई, जिन्होंने मुझे नौकरी पर रखा और 15 मार्च 2026 को जॉइन करने को कहा। मैंने तुम्हें नौकरी दी है, तुम मुझे खुश नहीं कर सकती 20 मार्च को रात लगभग 9:30 बजे डॉ. मनीष केशरी ने गार्ड के माध्यम से मुझे अस्पताल गेट पर बुलाया और अपनी कार में बैठाया। मुझे लगा कि किसी मरीज के कार्य हेतु बुलाया गया है। लेकिन वे मुझे संगम के सुनसान स्थान पर ले गए और मेरे साथ जबरन अश्लील हरकतें करने लगे। मेरे विरोध करने पर उन्होंने कहा कि “मैंने तुम्हें नौकरी दी है, तुम मुझे खुश नहीं कर सकती?” मैंने विरोध किया और शोर मचाने व कूदने की धमकी दी, तब वे मुझे वापस अस्पताल के पास छोड़ गए और माफी मांगते हुए किसी से न बताने को कहा। दूसरी घटना: OT में बुलाकर दरवाजा बंद 26 मार्च की रात ड्यूटी के दौरान रात (लगभग 2–3 बजे) के दौरान गार्ड ने बताया कि मुझे O.T. में बुलाया गया है। जब मैं O.T. पहुंची, वहां डॉ. मनीष केशरी और उनका एक अज्ञात मित्र मौजूद थे। जैसे ही मैं अंदर गई, दरवाजा बंद कर दिया गया। उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की गई। मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। मेरे हाथ बांध दिए। दोनों ने मेरे साथ जबरदस्ती व अभद्र व्यवहार किया। दोनों शराब के नशे में थे। मैंने साहस दिखाते हुए आरोपी के मित्र को लात मारी, जिससे वह गिर गया। उसी दौरान मौका पाकर मैं भागकर बाहर आई और शोर मचाया, तब गार्ड ने मुझे बचाया। मेरा मोबाइल O.T. में ही छूट गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने का दबाव बनाया। पुलिस को सूचना न देने के लिए कहा गया। डॉ. मनीष केशरी की पत्नी भी मौके पर आईं। घर पहुंचकर मैंने घटना अपने भाई को बताई, लेकिन सामाजिक दबाव के कारण उसने चुप रहने की सलाह दी। अस्पताल प्रशासन पर दबाव का आरोप पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की और पुलिस में शिकायत न करने का दबाव बनाया। उसने अस्पताल के निदेशकों से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 29 मार्च को पीड़िता ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। पीड़िता ने अब उत्तर प्रदेश पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आज महिला की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी डॉक्टर मनीष केशरी को 18 अप्रैल को ही अस्पताल से निकाल दिया गया था। क्रिटिकल केयर एवं पेन मेडिसिन के स्पेशलिस्ट है मनीष केशरी मनीष केशरी के पास MBBS, DA, DNB, FIPM की डिग्री है। क्रिटिकल केयर एवं पेन मेडिसिन के स्पेशलिस्ट है। इससे पहले वह सफदरजंग हॉस्पिटल नई दिल्ली के एसआर रह चुके है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी राम आसरे यादव ने बतायाज- नर्स की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। बयान दर्ज कराया जाएगा। जांच शुरू हो गई है। सीसीटीवी आदि से साक्ष्य जुटाए जाएंगे। डाक्टर का बयान भी दर्ज होगा। ----------------- यह खबर भी पढ़ें….. महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। आरोपी लेडीज टेलर है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिन बताए बहन की शादी में गई पत्नी पर फायरिंग:पति ने खुद को गोली मारकर जान दी; आगरा से राजस्थान गई थी
    Next Article
    मेरठ में हाथी पर बरात लेकर निकला दूल्हा; VIDEO:राजशाही ठाठ देखकर लोग भी हो गए हैरान, 75 साल बाद क्षेत्र में दोहराया गया नजारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment