Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ममता के बागी ऋतब्रत बंगाल में नेता प्रतिपक्ष नहीं रहेंगे:कलकत्ता हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द की; TMC के 58 विधायक तोड़कर नया गुट बनाया था

    19 hours ago

    1

    0

    कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें 3 जून को ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष और अखरुज्जमां को चीफ व्हिप नियुक्त किया गया था। अदालत ने कहा कि स्पीकर का यह आदेश गलत है। हाईकोर्ट ने स्पीकर को 10 दिन के भीतर दोनों नियुक्तियों पर नए सिरे से फैसला लेने का निर्देश दिया है। दरअसल, ममता बनर्जी ने शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला किया था। लेकिन TMC के 58 विधायकों के समर्थन से ऋतब्रत ने अलग गुट बनाकर इस पद पर दावा किया। इसके बाद 3 जून को स्पीकर ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बना दिया। इसके खिलाफ शोभनदेव ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। अब आगे क्या होगा, 3 संभावनाएं शोभनदेव चट्टोपाध्याय: TMC के आधिकारिक फैसले के आधार पर उनकी दावेदारी फिर सामने आएगी। ऋतब्रत बनर्जी: वे दोबारा नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की मांग कर सकते हैं। हालांकि, पुराने आदेश के आधार पर उनका पद बरकरार नहीं रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष: उन्हें दोनों पक्षों की दलीलों और संबंधित कानूनी प्रावधानों पर विचार करके नया फैसला लेना होगा। TMC में विवाद और बगावत की शुरुआत कैसे हुई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC को 80 सीटें मिलीं और वह विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल बनी। चुनाव के बाद ममता बनर्जी ने वरिष्ठ विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला किया। 6 मई को TMC मुख्यालय में विधायकों की बैठक हुई। शोभनदेव चट्टोपाध्याय के नाम पर सहमति बनी। 19 मई को पार्टी की ओर से हस्ताक्षरित प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष को भेजा गया, लेकिन इस प्रस्ताव के हस्ताक्षरों पर विवाद खड़ा हो गया। ऋतब्रत बनर्जी ने आरोप लगाया कि कई विधायकों के हस्ताक्षर फर्जी हैं। जून में शुरू हुई थी बगावत 2026 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी में अंदरूनी संघर्ष तेज हो गया था। जून में पार्टी के 27 लोकसभा सांसदों में से 20 ने अलग होकर NCPI के साथ गठबंधन किया और NDA को समर्थन दे दिया। इसके बाद विधानसभा में भी बगावत शुरू हो गई। पार्टी के करीब 80 विधायकों में से 58 ने ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने का समर्थन किया। बागी विधायकों ने अलग बैठक कर अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना और समानांतर संगठन बनाने का ऐलान किया। दोनों गुटों को अलग नाम और चुनाव चिह्न विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को अलग पहचान दी। ममता बनर्जी के गुट को 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' नाम और फुटबॉल खिलाड़ी का चुनाव चिह्न मिला। वहीं, ऋतब्रत गुट को 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' नाम और लिफाफे का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। ममता गुट का आरोप है कि भाजपा और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बागी गुट को समर्थन देकर टीएमसी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिसीमन बिल पास कराने के लिए सरकार का प्लान:राज्यों में 50% लोकसभा सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव; NCP(SP) का समर्थन, DMK-YSRCP भी कर सकती हैं
    Next Article
    CDS बोले- ऑपरेशन सिंदूर भविष्य के युद्ध का टेम्प्लेट:जंग एकसाथ जमीन-समुद्र-आसमान में लड़ी जाएगी, जो इनको साध लेगा, वही जीतेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment