Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ममता बोलीं- CRPF ने महिलाओं-बच्चों को मारा, बूथ कैप्चर किए:भाजपा का आरोप- EVM में BJP बटन पर टेप लगाया; पूर्वी बर्धमान में बम की खबर

    14 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग हो चुकी है। इस बीच CM ममता ने आरोप लगाया है कि CRPF भाजपा को बचाने में जुटी है। ममता ने कोलकाता में कहा- किसी बूथ पर बंगाल पुलिस नहीं है, CRPF ने सब कब्जे में ले लिया है। ममता ने कहा- CRPF के हमारे कई लोगों को गिरफ्तार किया है। वोटरों और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। उन्हें बॉर्डर की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन वे एक पार्टी की रक्षा कर रहे हैं। इधर, भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP के बटन पर टेप लगाया गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर ऐसी शिकायतें सही मिलेंगी, वहां दोबारा चुनाव होंगे। पूर्वी बर्धमान के बिरूरी में एक स्कूल के पास बम की खबर मिली है। मौके पर NIA, CID और अन्य केंद्रीय एजेंसियां पहुंची हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। भवानीपुर में ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को एक बूथ पर TMC समर्थकों ने घेर लिया और चोर-चोर के नारे लगाए। जिन 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से 123 सीटों पर TMC ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे। बंगाल में वोटिंग से जुड़ी 6 तस्वीरें… पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज के चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lyari of Bengal: क्या है Diamond Harbour Model? Abhishek Banerjee के गढ़ में EVM विवाद पर BJP-TMC आमने-सामने
    Next Article
    सुवेंदु को TMC कार्यकर्ताओं ने घेरा,BJP कैंडिडेट की कार तोड़ी:उपद्रवी को लटकाकर ले गए सुरक्षाबल; बंगाल चुनाव में हिंसा-मारपीट के 10 VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment