Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मामा ने 4 साल की भांजी को गला घोंटकर मारा:गाजियाबाद में पिता बोले- पहले रेप किया और फिर हत्या; पॉक्सो में FIR

    9 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में एक युवक ने अपनी 4 साल की भांजी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने बच्ची के शव को सड़क पर फेंक दिया ताकि गाड़ियां रौंद दें। परिजनों के अनुसार, आरोपी मामा बच्ची को अपने साथ बाहर लेकर गया था। शाम को जब परिवार ने बच्ची के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि वह उसे घर के बाहर छोड़ आया था। इसके बाद परिजन बच्ची की तलाश करने लगे, लेकिन वह नहीं मिली। आखिरकार उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार देर रात टीला मोड़ थाने की पुलिस को बीकानेर 80 फुटा रोड पर बच्ची का शव मिला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी मामा फिलहाल फरार है। परिजन का आरोप है कि मामा ने रेप करने के बाद गला दबाकर मार डाला। हालांकि, हत्या की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सबकुछ क्लियर होगा। विस्तार से पढ़िए पूरी मामला… आरोपी मामा (25) मुजफ्फरनगर के सिसौली क्षेत्र का रहने वाला है। वह गाजियाबाद के टीला थानाक्षेत्र में किराए के मकान पर रहकर मजदूरी का काम करता है। उसके कमरे से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसकी बहन अपने परिवार के साथ रहती है। शनिवार दिन पर वह बहन के कमरे पर गया। बहनोई ने बताया- दोपहर करीब 1 बजे उनका साला घर पहुंचा। बेटी को घूमाने के बहाने अपने घर ले गया। देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो वह उसके कमरे पर पहुंचे। बच्ची उसके साथ नहीं थी। बच्ची के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसे उनके घर के बाहर छोड़ आया था। बहन और बहनोई परेशान हो गए और बच्ची को ढूंढ़ने लगे। लेकिन वह नहीं मिली। देर शाम तक जब बच्ची नहीं मिली तो परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस भी आसपास के थाने में बच्ची की फोटो भेज दी। पुलिस को देर रात में बीकानेर 80 फुटा रोड पर एक बच्ची की लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने गुमशुदा बच्ची की फोटो से पहचान कराई। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी बच्ची की पहचान कर ली। पिता बोले- बच्ची से रेप कर उसे मारा गया परिजन ने मामा पर रेप और हत्या का आरोप लगाया है। बच्ची के पिता ने बताया- बेटी को खिलाने के बहाने मेरा साला उसे अपने घर ले गया। वहां बच्ची के साथ रेप किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बच्ची के शव को करीब 500 मीटर दूर बीकानेर 80 फुटा रोड पर ले गया और एक कार के नीचे फेंककर कमरे पर आ गया। आरोपी को पकड़ने के लिए 3 टीमें गठित पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी मामा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। शालीमार गार्डन क्षेत्र के एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण स्पष्ट होंगे। यह भी जांच की जा रही है कि बच्ची के साथ रेप तो नहीं किया गया। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- 'बेटी को कभी डॉक्टर के पास ले जाते नहीं देखा':मेरठ में पड़ोसियों ने बताया- बेटी की लाश के साथ रहने वाले का सच मेरठ में पिता 4 महीने तक बेटी की लाश के साथ घर में रहा। बदबू न आए, इसलिए परफ्यूम छिड़ककर रखता। आखिर में बेटी प्रियंका का सड़ा-गला कंकाल मिला। पड़ोसियों और रिश्तेदारों को शक है कि प्रियंका का पिता उदयभानु उसके इलाज के लिए बाबाओं के चक्कर लगाता था। दैनिक भास्कर टीम तेली मोहल्ले के उस घर में पहुंची और पूरी घटना को समझने का प्रयास किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूली बच्चे पंत-गिल के पोस्टर लेकर इकाना पहुंचे:मैच देखने दुबई से आया नन्हा फैन, बोला- LSG और GT दोनों को सपोर्ट
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:घोसी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन, 76 साल की उम्र में लखनऊ में ली अंतिम सांस, दो बार विधायक रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment