Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को मिलेगा जलपान:जौनपुर में DIOS ने प्राथमिक शिक्षक संघ के पत्र पर संज्ञान लिया, दिए निर्देश

    4 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को अब शुद्ध पेयजल और जलपान की सुविधा मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) ने प्राथमिक शिक्षक संघ (ठकुरी गुट) के पत्र पर संज्ञान लेते हुए जनपद के सभी पांचों मूल्यांकन केंद्रों के उप-नियंत्रकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। संघ ने डीआइओएस को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया था कि मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को मूलभूत सुविधाएं जैसे शुद्ध पेयजल और जलपान नहीं मिल रहा है। संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। डीआइओएस द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक परीक्षक के लिए प्रतिदिन 25 रुपये की दर से जलपान और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाए। डीआइओएस ने अब तक की गई व्यवस्था का लिखित विवरण भी मांगा है। जनपद के पांच केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य जारी है, जहां प्रत्येक केंद्र पर लगभग 1200 से 1500 परीक्षक तैनात हैं। नियमानुसार, प्रत्येक केंद्र पर जलपान के लिए प्रतिदिन 25 से 30 हजार रुपये का बजट बनता है, जो पूरे मूल्यांकन सत्र के दौरान 3 से 4 लाख रुपये तक पहुंचता है। शिक्षक संघ का आरोप है कि इतनी भारी धनराशि आवंटित होने के बावजूद परीक्षकों को सुविधाओं से वंचित रखा जाता था। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि सभी केंद्रों पर मानक के अनुरूप व्यवस्था नहीं हुई तो वे इस मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे और आगे की कार्रवाई पर विचार करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में कल से 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट:हवा चलने से एक बार फिर तापमान गिरा, आज दोपहर बाद छा सकते हैं बादल
    Next Article
    कौशांबी में ट्राला से टकराई पिकअप, 10 लोगों की मौत:दो महिलाओं ने देर रात तोड़ा दम, शवों का रात में पोस्टमार्टम, 24 इलाजरत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment