Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Malviya Nagar Fire: शेफ की एक गलती बनी 21 लोगों का काल, Main Power Cut होते ही कमरे बने 'मौत का चैंबर'

    20 hours ago

    2

    0

    दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद पुलिस लगातार आग लगने की वजहों को तलाशने में जुटी है। इसी जांच के बीच एक बेहद हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है। हादसे के वक्त किचन में मौजूद मुख्य शेफ केशव नेगी को पुलिस ने शनिवार को करीब छह घंटे की लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है। शेफ ने पुलिस को जो कुछ बताया, उससे साफ हो गया है कि यह हादसा इतना भयानक कैसे हो गया।इलेक्ट्रिक स्टोव में ब्लास्ट से भड़की आगदिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, शेफ नेगी ने बताया कि बुधवार की सुबह जब वह किचन में काम कर रहा था, तभी इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करते ही उसमें एक जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट के साथ ही पूरी रसोई में भीषण आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आग पूरी बहुमंजिला इमारत में फैल गई। इसे भी पढ़ें: लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में 'Technical Glitch', यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतराएक गलती और जाम हो गए सारे दरवाजेजांच में जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है, वह यह कि आग और धुआं देखकर शेफ नेगी बुरी तरह घबरा गया। अपनी जान बचाने के चक्कर में उसने बिना सोचे-समझे पूरे होटल की मेन पावर सप्लाई बंद कर दी और खुद वहां से भाग निकला।पुलिस को शक है कि जैसे ही होटल की बिजली कटी, इमारत का 'इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉकिंग सिस्टम' यानी कमरों और रास्तों के ऑटोमैटिक दरवाजे पूरी तरह ठप हो गए। लाइट जाते ही ये सारे लॉक जाम हो गए और अंदर ठहरे हुए मेहमान कमरों के भीतर ही फंस कर रह गए। इसे भी पढ़ें: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, पंजाब के मुद्दों पर हुई बड़ी चर्चालापरवाही की जांच में जुटी दिल्ली पुलिसजांच अधिकारियों का मानना है कि अगर इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम काम कर रहा होता, तो लोग समय रहते इमरजेंसी गेट से बाहर भाग सकते थे। लेकिन बिजली कटने से बाहर निकलने के सारे रास्ते बंद हो गए और दम घुटने व झुलसने की वजह से इतने लोगों की जान चली गई। फिलहाल, दिल्ली पुलिस इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि इस पूरे हादसे में होटल मैनेजमेंट और स्टाफ की लापरवाही किस हद तक थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    JMM की धमकी और CPM के कड़े Letter ने बढ़ाई INDIA गठबंधन की टेंशन, क्या करेगी Congress?
    Next Article
    Donald Trump की चेतावनी की उड़ाई नेतन्याहू ने धज्जियां! इज़राइल- ईरान का युद्ध चरम पर पहुंचा, रात भर हुए हवाई हमले | Israel-Iran Conflict

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment