Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:भाकियू सर्वसमाज ने बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में स्मार्ट मीटर के विरोध में जनाक्रोश सामने आया है। सोमवार को भारतीय किसान मजदूर सर्वसमाज के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने नगर पालिका परिसर में विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान "स्मार्ट मीटर वापस लो" और "मनमानी बंद करो" जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं की सहमति के बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहा है, जो अनुचित है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम खान ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि ऊर्जा मंत्री ने पहले ही स्पष्ट किया था कि किसी भी उपभोक्ता पर स्मार्ट मीटर थोपे नहीं जाएंगे। हालांकि, जमीनी स्तर पर इसके विपरीत कार्य हो रहा है। खान ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर उपभोक्ताओं की अनुपस्थिति में भी स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो अधिकारियों ने मंत्री के आदेशों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। नदीम खान ने बताया कि स्मार्ट मीटर आम जनता के लिए कई समस्याएं पैदा कर रहे हैं। लोगों को भारी बिजली बिल, तकनीकी गड़बड़ियों और पारदर्शिता की कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऊर्जा मंत्री स्पष्ट आदेश जारी करें कि जिन उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए, उन्हें इसके लिए मजबूर न किया जाए। साथ ही, जिन घरों में मीटर लग चुके हैं, उन्हें हटवाने का विकल्प भी प्रदान किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा। आने वाले समय में सड़कों पर व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौतनवा सीट पर कौन मजबूत, विधायक ऋषि या कोई और:सपा से कौशल सिंह या बैजू यादव? बसपा किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    सिद्धार्थनगर के सोनवल में गेहूं की क्रॉप कटिंग:38.45 कुंतल प्रति हेक्टेयर पैदावार दर्ज, डीएम भी मौके पर रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment