Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में नौकर ने मालिक पर हथौड़े से हमला किया:₹12,600 बकाया होने पर हुआ था विवाद, आरोपी एक घंटे में गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद को लेकर एक कर्मचारी ने अपने मालिक पर हथौड़े से हमला कर दिया। इस हमले में मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे आर्य समाज रोड स्थित हरिओम की दुकान पर हुई। दुकान पर काम करने वाले कुलदीप कश्यप ने अपने मालिक हरिओम के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हरिओम को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अवध विहार कॉलोनी निवासी कुलदीप कश्यप हरिओम की दुकान पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि कुलदीप पर मालिक हरिओम के ₹12,600 बकाया थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक विवाद में बदल गई और कुलदीप ने हथौड़े से हमला कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर आरोपी कुलदीप कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायल मालिक हरिओम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी नौकर की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में गिरफ्तारी:बहलाकर साथ ले गए थे आरोपी, आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया
    Next Article
    सहारनपुर के पाइनवुड स्कूल के विद्यार्थियों ने दी भक्ति प्रस्तुति:पीएम मोदी ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन में सराहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment