Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में निकली पुलिस की पिंक स्कूटी रैली:एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, महिला अधिकारों को लेकर जागरूक करेंगी

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए 'मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)' अभियान के तहत शुक्रवार शाम एक पिंक स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से शुरू हुई इस रैली को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, सीओ जानसठ रूपाली राव, सीओ ऋषिका सिंह, सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी, सीओ सदर डॉ. रविशंकर, सीओ खतौली रामआशीष यादव और आरआई ऊदल सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। पिंक स्कूटी रैली के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और छात्राओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181 और महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी जा रही है। रैली में शामिल पुलिस अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी जगह-जगह रुककर जागरूकता फैला रहे हैं। वे साइबर अपराध, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा से बचाव और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लगातार ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका लक्ष्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और महिलाओं को सुरक्षित एवं सशक्त माहौल प्रदान करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में पिकअप ड्राइवर ने किया सुसाइड:पत्नी से विवाद हुआ था, कई दिनों से डिप्रेशन में था
    Next Article
    रामपुर में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक:डीएम ने आबकारी अधिकारी का वेतन रोका, मंडी सचिवों को मिला निगेटिव कमेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment