Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में पिकअप ड्राइवर ने किया सुसाइड:पत्नी से विवाद हुआ था, कई दिनों से डिप्रेशन में था

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के रिछपाल गढ़ी गांव में एक पिकअप चालक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बुलंदशहर निवासी धीरज (43) के रूप में हुई है। धीरज अपने परिवार, जिसमें पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं, के साथ पिछले 10 साल से रिछपाल गढ़ी गांव में रह रहे थे। वह एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में पिकअप चालक के तौर पर काम करते थे। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 10:30 बजे धीरज ने शराब का सेवन किया था। इसके बाद उनका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनों ने बताया कि धीरज पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। घटना वाली रात धीरज घर में रखे एक अवैध तमंचे को साफ कर रहे थे। परिवार के सदस्यों ने इसे सामान्य समझा, क्योंकि वह पहले भी ऐसा कर चुके थे। इसी दौरान, उन्होंने अचानक तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की तेज आवाज सुनकर घर में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन धीरज को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। इसमें मृतक के पास अवैध तमंचा कहां से आया, किसके माध्यम से खरीदा गया और कब से उसके पास था, जैसे सवालों पर फोकस किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके। एसीपी सेंट्रल नोएडा पवन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले में परिजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में ईद-नवरात्र पर प्रशासन अलर्ट:जिलाधिकारी-एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में निकली पुलिस की पिंक स्कूटी रैली:एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, महिला अधिकारों को लेकर जागरूक करेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment