Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में भाजपा स्थापना दिवस पर संगठन मजबूती का संकल्प:नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार किया

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास और विचारधारा पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि जिला और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जनसंघ के समय से ही राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को प्राथमिकता दी है। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास' के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर पटाखे छोड़े गए, नारेबाजी की गई और मिठाई बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भी पार्टी का ध्वज फहराया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय गर्ग ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने डीआईओएस कार्यालय का उद्घाटन किया:जनसहयोग से हुए जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की सराहना की
    Next Article
    महराजगंज गौआश्रय स्थल में एक गाय की मौत:दर्जनभर गायें बीमार, चारे-पानी का अभाव; DM मे जांच के आदेश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment