Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महावीर जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, नगर में निकली भव्य रथयात्रा:जयकारों से गूंजा कुरावली, आचार्य सौभाग्य सागर की मौजूदगी में 1008 कलशों से हुआ जन्माभिषेक

    3 hours ago

    1

    0

    जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक मंगलवार को कुरावली नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से विशाल रथयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। रथयात्रा के समापन पर जैन भवन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। आचार्य सौभाग्य सागर जी महाराज के सानिध्य में भगवान महावीर का 1008 कलशों से जन्माभिषेक किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर से शुरू हुई रथयात्रा सदर बाजार, जीटी रोड और पुरानी लहसुन मंडी होते हुए जैन भवन पहुंची। इस दौरान "भगवान महावीर स्वामी के जयकारों" से पूरा नगर गूंज उठा। कार्यक्रम में शांति धारा, पूजन और पंचकल्याणक की विधियां संगीतमय माहौल में संपन्न हुईं। आचार्य शोभा सागर जी महाराज ने प्रवचन देते हुए भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा को अतिशययुक्त बताया और कुरावली को अतिशय क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर जैन समाज ने सहमति व्यक्त की। रथयात्रा के दौरान भिंड से आए भजन मंडल ने संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालु पीले और सफेद परिधानों में नजर आए, जबकि महिलाओं ने राजस्थानी साड़ियों और पगड़ियों से आयोजन की शोभा बढ़ाई। नगर के विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली। इस आयोजन में भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव समिति, सकल दिगंबर जैन समाज कार्यकारिणी और सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में 20 मिनट तक रिमझिम बारिश:10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चली, कटी पड़ी फसलें भीगीं
    Next Article
    बाबूपुरवा में जेसीबी से भिड़ने से बाइक सवार की मौत:साइकिल सवार को बचाने में हुआ था हादसा, पनकी में ट्रेन की चपेट में आने से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment