Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Maharashtra TET Scam: आरोपियों को Court ने Police Custody में भेजा, Mastermind पर कसा शिकंजा

    14 hours ago

    2

    0

    महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक करने वाले आरोपियों को रविवार को भिवंडी कोर्ट में पेश किया गया। सरकारी वकील एडवोकेट मारिया अंसारी ने बताया कि कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को 6 तारीख तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। तब तक पुलिस की जांच टीम को अपनी पूछताछ पूरी करनी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस स्कैम का जो मुख्य आरोपी है, वह महाराष्ट्र का ही रहने वाला है और उसे भी जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, एक आरोपी की तबीयत खराब होने की वजह से उसे मेडिकल ट्रीटमेंट भी दिया गया है।पुलिस का मास्टरस्ट्रोकआरोपियों के वकील एडवोकेट शैलेश मधुकर गायकवाड़ ने बताया कि यह पूरा केस कोंगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस एग्जाम में करीब 10 लाख स्टूडेंट्स बैठने वाले थे, जिससे समझा जा सकता है कि यह मामला कितना बड़ा और संवेदनशील है। पुलिस को पहले ही एक सीक्रेट टिप मिल गई थी कि तीन लोग परीक्षा के पेपर बेचने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक जाल  बिछाया और आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने 10 दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 6 तारीख तक का समय दिया है। पुलिस अब स्कैंड कॉपीज का वेरिफिकेशन कर रही है ताकि पता चल सके कि पेपर असली थे या नकली। पकड़े गए तीन आरोपियों में से दो बिहार और एक दिल्ली का रहने वाला है। #WATCH | Bhiwandi, Maharashtra | The accused arrested in the Maharashtra TET 2026 Exam leak was produced before the Bhiwandi court today. pic.twitter.com/WBd0kBUttx— ANI (@ANI) June 28, 2026 इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Donation Scam: जिसने खाई Ram की पाई, Akhilesh Yadav ने नए नारे से BJP को घेराठाणे पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर किया भंडाफोड़इस महाघोटाले की तह तक जाने के लिए स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम की 4 अलग-अलग टीमें महाराष्ट्र के बाहर जाकर जांच कर रही हैं। इसमें से एक-एक टीम पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली और हरियाणा में सुराग तलाश रही है। जानकारी के मुताबिक, ठाणे पुलिस को गुरुवार 25 जून की देर शाम को ही इस इंटर-स्टेट पेपर लीक रैकेट की भनक लग गई थी। पुलिस ने इस रैकेट को बेनकाब करने के लिए एक कमाल की रणनीति बनाई और खुद ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया। पुलिस ने दो दिनों तक उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखी और पेपर के बदले मोटी रकम देने का लालच दिया। जैसे ही आरोपी डील फाइनल करने पहुंचे, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor के शहीद दिनेश शर्मा War Memorial में अमर, परिवार को गर्व, मां ने अधूरे वादों की याद दिलाईदिल्ली से फ्लाइट पकड़कर आए थे आरोपीपुलिस सूत्रों से मिले इनपुट्स के मुताबिक, इस पेपर लीक का सौदा करने के लिए कुल चार आरोपी फ्लाइट से दिल्ली से ठाणे आए थे। पुलिस ने इनमें से तीन को तो ट्रैप लगाकर गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन चौथा आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि पकड़े गए तीनों आरोपी काफी पढ़े-लिखे हैं और उन्होंने इतने बड़े स्कैम को अंजाम देने के लिए पूरा ताना-बाना बुना था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Weather Update: 51 डिग्री पहुंचा Heat Index, मौसम विभाग की चेतावनी- अभी और सताएगी उमस
    Next Article
    Ram Mandir Donation Scam: जिसने खाई Ram की पाई, Akhilesh Yadav ने नए नारे से BJP को घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment