Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र का अकोला देश में सबसे गर्म, पारा 46.9°C:UP के 60 जिलों में लू चलेगी; वाराणसी के अस्पताल में हीटस्ट्रोक यूनिट, बाथटब लगाया

    9 hours ago

    2

    0

    देश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पूर्वोत्तर को छोड़कर भारत के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 40°C से 47°C के बीच बना हुआ है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में रविवार को तापमान 46°C के पार चला गया। महाराष्ट्र के अकोला में तापमान सबसे ज्यादा 46.9°C रहा। इसके बाद अमरावती (महाराष्ट्र) में 46.8°C, बांदा (UP) में 46.6°C, वर्धा (महाराष्ट्र) और बाड़मेर (राजस्थान) में 46.4°C, जैसलमेर (राजस्थान) और यवतमाल (महाराष्ट्र) में 46°C तापमान रहा। यूपी के 60 जिलों में आज लू का अलर्ट है। वाराणसी के सरकारी अस्पताल में कोल्ड रूम बनाया गया है। हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए चार बेड अलग से लगाए गए हैं। वार्ड में बाथ टब भी लगाया गया है। मध्य प्रदेश के खजुराहो में पहली बार तापमान 45°C पहुंचा। इंदौर-भोपाल में पारा 43°C रहा। वहीं, उत्तराखंड के देहरादून में हीटवेव के कारण आज से 1 से 12वीं तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश हैं। बिहार के 11 जिलों में रविवार को पारा 40°C के पार चला गया। आरा में भीषण गर्मी के कारण एक प्राइवेट स्कूल की महिला कर्मी की मौत हो गई। पटना के जू में जानवरों के लिए 17 कूलर और 11 AC लगाए गए हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 28 अप्रैल: 29 अप्रैल: देशभर से गर्मी की तस्वीरें MP-राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई राज्यों से मौसम की खबरें… 1. मध्य प्रदेश: खजुराहो में 45°C पहुंचा, 13 जिलों में लू का अलर्ट मध्य प्रदेश के टूरिस्ट स्पॉट खजुराहो में पहली बार तापमान 45°C पहुंच गया। वहीं इंदौर और भोपाल में पारा 43°C जबलपुर में 43.5°C दर्ज किया गया। आज राज्य के 13 जिलों में लू का अलर्ट है। जबकि इंदौर और उज्जैन में वॉर्म नाइट की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें... 2. राजस्थान: बाड़मेर में तापमान 46°C से ऊपर, आज आंधी-बारिश का अलर्ट राजस्थान के बाड़मेर में रविवार को सीजन का सबसे ज्यादा तापमान 46.4°C दर्ज किया गया। वहीं 8 शहरों में अधिकतम तापमान 44°C तक पहुंच गया। राज्य के 5 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 3. बिहार: रोहतास में पारा 43.2°C पहुंचा, आंधी-बारिश से 5 की मौत, आज 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बिहार के रोहतास में रविवार को सबसे ज्यादा तापमान 43.2°C दर्ज किया गया। वहीं बीते 24 घंटों में कोसी-सीमांचल के जिलों में आंधी और ठनका गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। आज बिहार के 13 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. उत्तर प्रदेश: 60 जिलों में चलेगी लू, 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, बांदा में पारा 46.6°C रहा यूपी का बांदा रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 46.6°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 60 जिलों में लू की चेतावनी दी है। साथ ही 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 5. पंजाब: बठिंडा सबसे गर्म, अगले 4 दिन हीटवेव और बारिश का अलर्ट पंजाब का बठिंडा रविवार को सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक राज्य में हीटवेव, वार्म नाइट और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी है। इस दौरान 40 से 50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 6. हरियाणा: 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा हरियाणा का नारनौल रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां पारा 44.2°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में आज हल्की बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 7. छत्तीसगढ़: अगले दो दिन लू का अलर्ट, बिलासपुर में पारा 44.6°C पहुंचा छत्तीसगढ़ में रविवार को बिलासपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां पारा 44.6°C रहा। वहीं रायपुर में तापमान 44.2°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन राज्य में लू का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 8. हिमाचल प्रदेश: 5 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, ऊना में पारा 41.8°C दर्ज हिमाचल प्रदेश के ऊना में रविवार को पारा 41.8°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज पांच जिलों ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 9. उत्तराखंड: मैदानी इलाकों में लू की चेतावनी, देहरादून में स्कूलों में छुट्टी उत्तराखंड देहरादून में प्रशासन ने सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में लू की चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुनिया में मची हलचल! Putin से मिलेंगे ईरानी विदेश मंत्री Abbas Araghchi, शांति वार्ता के पीछे सीक्रेट डील?
    Next Article
    केजरीवाल बोले- जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय की उम्मीद खत्म:शराब घोटाले मामले में हाईकोर्ट नहीं जाऊंगा, उनके बेटे को केंद्र से सबसे ज्यादा केस मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment