Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में गौ रक्षक फोर्स फाउंडेशन का कार्यालय उद्घाटन:जिले के हर ब्लॉक में गौ सेवा का होगा विस्तार

    3 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में गौवंश की रक्षा और सेवा को नई दिशा देने के उद्देश्य से गौ रक्षक फोर्स फाउंडेशन और जिला अध्यक्ष सूरज चौधरी के गौ सेवा संस्थान ने संयुक्त रूप से कार्य करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बुधवार को नगर के रामेश्वर होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। गौ रक्षक फोर्स फाउंडेशन के जिला कार्यालय, शास्त्री नगर, वार्ड नं 22 द्वारा आयोजित इस बैठक में जिले के प्रत्येक ब्लॉक में गौ सेवा का विस्तार करने की रणनीति तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि गौ रक्षक को कर्मवीर नाम से जाना जय3गाका उपयोग करते हुए हर ब्लॉक स्तर पर गौ सेवा के लिए टीमें गठित की जाएंगी। बैठक में सीओ श्रीकांत शुक्ला ने उपस्थित सभी सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नीतीश पटेल, डॉ. सुनील कुमार, श्याम देव, गोपाल, शैलेश, श्रीकांत, उमेश, मोतीचंद्र, श्रीमती रीना देवी (मिठौरा), मोहिनी, अजय कुमार, गौतम कर्मवीर, राजकपूर, सोनू और शिवशरण सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अजय कुमार, गौतम कर्मवीर और राजकपूर के नेतृत्व में कर्मवीर नाम सेवा संस्थान पहले से ही ब्लॉक स्तर पर सक्रिय है। अब सोनू और शिवशरण जैसे युवा कार्यकर्ताओं के जुड़ने से गौ सेवा अभियान को और गति मिलेगी। इन दोनों को क्षेत्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में निम्नलिखित मुख्य निर्णय लिए गए 1. सभी ब्लॉकों में लावारिस और बीमार गौवंश के इलाज के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। 2. अवैध गौ तस्करी को रोकने के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत किया जाएगा। 3. बीमार गौवंश को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकमत होकर कहा कि गौ रक्षा के इस पुनीत कार्य में समाज के हर वर्ग को जोड़ना संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिषेक बने मुरादाबाद के इंटरमीडिएट जिला टॉपर:12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में हासिल किया सर्वोच्च स्थान
    Next Article
    मऊ की प्रतीक्षा पांडेय की प्रदेश में फोर्थ पोजीशन:600 में से 583 अंक प्राप्त किए, अनम कायनात को मिला 7वां स्थान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment