Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में एसपी के औचक निरीक्षण से हड़कंप:फरेन्दा थाने में मिलीं खामियां, उपनिरीक्षक निलंबित, अधिकारियों पर जांच

    3 hours ago

    1

    0

    महराजगंज जिले में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार देर रात थाना कोतवाली फरेन्दा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने में कई गंभीर खामियां पाई गईं। एसपी अवस्थी ने थाना कार्यालय, अभिलेखों, साफ-सफाई, साइबर सेल और महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर उपनिरीक्षक बीरबल चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, प्रभारी निरीक्षक फरेन्दा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक और ड्यूटी मुंशी के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों और मामलों की समीक्षा की तथा अभिलेखों को पूर्ण और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। एसपी ने जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क और सक्रिय रहने की हिदायत दी। एसपी अवस्थी ने कहा कि थाना स्तर पर पुलिसिंग की गुणवत्ता ही जनता के विश्वास की नींव होती है। उनका लक्ष्य है कि हर शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान हो, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने पति-ससुरालियों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस:आगरा में 4 लाख रुपये मांगने और मारपीट का आरोप
    Next Article
    Asha Bhosle Last Rites: शिवाजी पार्क में रखा जाएगा आशा भोसले का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment