Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने पति-ससुरालियों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस:आगरा में 4 लाख रुपये मांगने और मारपीट का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस की एक महिला ने अपने पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उससे मायके से 4 लाख रुपये लाने का दबाव बनाते हैं। मना करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है और मारपीट की जाती है। महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। शादी के तीन साल में कई बार उसका गर्भपात भी कराया गया है। नशे की हालत में पति अप्राकृतिक कृत्य करने को कहता है और मना करने पर मारपीट करता है। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल... पीड़िता के अनुसार, उसकी सास, ससुर और ननद (जो शादीशुदा होने के बावजूद मायके में रहती है) भी इस प्रताड़ना में शामिल हैं। महिला ने यह भी बताया कि उसके ससुराल वाले उसे उसके मायके छोड़कर चले गए हैं। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेकाबू कार ने 3 बाइकों को मारी टक्कर:तीन की मौत, मां-बच्चों समेत 4 गंभीर घायल, फतेहपुर में देर रात हादसा
    Next Article
    महराजगंज में एसपी के औचक निरीक्षण से हड़कंप:फरेन्दा थाने में मिलीं खामियां, उपनिरीक्षक निलंबित, अधिकारियों पर जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment