Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में 327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार:नेपाल से भारत ला रहा था, बिहार का रहने वाला है तस्कर

    2 hours ago

    2

    0

    जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसका ट्रक भी जब्त कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग से जुड़े बॉर्डर रोड पर गश्त के दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। बताया गया कि नेपाल के काठमांडू से एक ट्रक भारी मात्रा में गांजा लेकर भारत में प्रवेश करने वाला है। सूचना मिलते ही संयुक्त नाका टीम ने बरगदवा थाना क्षेत्र में घेराबंदी की और संदिग्ध ट्रक (HR38W 1261) को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन से 21 पैकेटों में कुल 327.17 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला गया। मौके से ट्रक चालक रंजीत गिरी (37 वर्ष), निवासी गोपालपुर थाना, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी रंजीत गिरी ने बताया कि वह रक्सौल से दवा लेकर काठमांडू गया था और वहीं से गांजा लोड कर सोनौली बॉर्डर के रास्ते हाजीपुर ले जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को एनडीपीएस एक्ट की धारा 60(3) के तहत जब्त कर लिया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ बरगदवा थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है। नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलालपुर सीट पर सपा से सुभाष राय पहली पसंद:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार रजनीश सिंह, बसपा से नीरज प्रताप, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    जनता ने विधायक विजय लक्ष्मी गौतम को नहीं पसंद किया:सलेमपुर सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार मनबोध प्रसाद; बसपा से राजेश भारती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment