Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेहनताना मांगने पर महिला को थप्पड़ मारे, गला दबाया, वीडियो:बरेली में रसूखदार महिला ने काम वाली बाई को सरेआम पीटा, एसएसपी से शिकायत

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी के बरेली में एक महिला को अपनी मेहनत का पैसा मांगना काफी महंगा साबित हुआ। एक संपन्न परिवार की महिला से जब घर में साफ-सफाई करने वाली महिला ने अपनी महीने की सैलरी मांगी, तो मालकिन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने महिला को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। झाड़ू-पोछा के बकाया रुपए लेने पहुंची थी मां बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की विमला देवी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बेटी करगैना में ममता नाम की महिला के घर पर 8 महीने से झाड़ू-पोछा का काम करती है। बेटी के बीमार होने पर उसे इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया गया था। बेटी ने अपनी मां से कहा था कि वह ममता से उसके काम के पैसे ले आए। विमला जब अपनी बेटी के मेहनताने के रुपए लेने पहुंची, तो ममता ने पहले उसे खरी-खोटी सुनाई और फिर मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में गला दबाते और थप्पड़ मारते दिखी महिला वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ममता नाम की महिला विमला का गला दबा देती है और उसके बाद एक के बाद एक कई थप्पड़ मारकर उसे धक्का देती है। इतना ही नहीं, वह उसे जान से मारने की धमकी देती हुई भी नजर आ रही है। वीडियो की बातचीत में ममता अपनी परचूनी की दुकान के उधार के 12 सौ रुपये का जिक्र कर रही है और काम को लेकर अपशब्दों का प्रयोग कर रही है। आठ महीने से नहीं दिया था काम का वेतन एसएसपी से शिकायत करने पहुंची विमला ने बताया कि उनकी बेटी का वेतन 5 हजार रुपए महीना तय हुआ था, लेकिन 8 महीने से ममता ने एक भी पैसा नहीं दिया। अब जब रुपए मांगे तो मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर सुभाषनगर थाने में आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी बोले- एफआईआर दर्ज, जांच शुरू एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने का प्रकरण सामने आया था। जांच में पाया गया कि पारिश्रमिक के विवाद में विपक्षी महिला ने पीड़िता के साथ मारपीट की है। थाना सुभाषनगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तेज हवा के साथ बारिश हुई:धूलभरी आंधी चलने और बादलों से अंधेरा छाया; 6 डिग्री गिरा तापमान
    Next Article
    हाथरस सत्संग भगदड़, दरोगा की हुई गवाही:दरोगा ने की थी पंचायतनामा की कार्रवाई, अगली सुनवाई 7 मई को होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment