Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया:महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ और फर्जी पुलिसिया रौब पड़ा भारी, हसन खां गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के इज्जतनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक आपत्तिजनक वीडियो और फोटो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी हसन खां ने न केवल बारात में डांस कर रही महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी की, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस का लोगो लगी जैकेट पहनकर अपनी फोटो भी पोस्ट की थी। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया। गिड़गिड़ाता नजर आया आरोपी, बोला साहब बहुत बड़ी गलती हो गई गिरफ्तारी के बाद पुलिस की गिरफ्त में हसन खां के सुर बदले हुए नजर आए। जो युवक सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था, वह पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसने चौपला के पास एक दुकान से पुलिस की जैकेट खरीदी थी और दिखावे के चक्कर में उसे पहनकर फोटो पोस्ट की। उसने महिलाओं के प्रति किए गए व्यवहार पर पछतावा जताते हुए भविष्य में महिलाओं के सम्मान की कसम खाई। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा गया जेल थाना इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी हसन खां पुत्र गुलफाम, निवासी कंजादासपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 और 205 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वह जैकेट भी बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसे पहनकर वह फर्जी पुलिसकर्मी बनने का स्वांग रच रहा था। प्रभारी निरीक्षक सुरेशचंद्र गौतम के नेतृत्व वाली टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के मौलाना को धीरेंद्र शास्त्री ने दिया जवाब:धीरेंद्र शास्त्री एक लाइन में बोले- दो कौड़ी के लोग करोड़ों में बिकने लगते हैं
    Next Article
    झांसी में पांच हजार रुपए के विवाद में चली गोली:पीड़ित बोला-25 लोगों ने घेर कर किया हमला, कनपटी को छूकर निकली गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment