Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के मौलाना को धीरेंद्र शास्त्री ने दिया जवाब:धीरेंद्र शास्त्री एक लाइन में बोले- दो कौड़ी के लोग करोड़ों में बिकने लगते हैं

    2 hours ago

    1

    0

    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रयागराज में हनुमंत कथा चल रही है। इससे पहले शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में एक दिन जरूर रुद्राभिषेक होगा। काशी विश्वनाथ जी के बगल में जो कलंक लगा है, वह मिटेगा। हमें मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहिए। राम राज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी की ओर से विरोध के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- समय-समय का खेल है। दो कौड़ी के लोग करोड़ों में बिकने लगते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जैसे राम मंदिर बना, वैसे ही एक दिन ज्ञानवापी पर भी भगवा लहराएगा। क्या बोले थे बरेली के मौलाना ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा था कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने काशी में ज्ञानवापी मस्जिद के ताल्लुक से कहा कि इस पर हम भगवा झंडा लहराएंगे और यह कलंक है, इसको मिटा के रहेंगे। मैं उनको बता देना चाहता हूं कि यह मस्जिद ऐतिहासिक मस्जिद है। यह किसी के लिए कलंक नहीं है और शरियत का स्पष्ट नजरिया है और किसी भी मुसलमान को इजाजत नहीं देती है शरियत, कि वो किसी मंदिर को तोड़कर के मस्जिद बनाई जाए। और यह ज्ञानवापी मस्जिद, मस्जिद है, मंदिर तोड़कर के नहीं बनाई गई है। जो लोग भी इस तरीके से बातें करते हैं और पंडित धीरेंद्र शास्त्री बहुसंख्यक समुदाय को उकसा रहे हैं, भड़का रहे हैं, उनको इस तरीके से माहौल को खराब नहीं करना चाहिए। और दूसरी बात, ज्ञानवापी मस्जिद का मामला कोर्ट में चल रहा है, रोजाना तारीखें पड़ रही हैं, हिंदू पक्ष, मुस्लिम पक्ष अपनी दलीलें दे रहे हैं, कोर्ट का जो फैसला होगा वो सबके लिए मान्य होगा। मगर पंडित धीरेंद्र शास्त्री इस तरह का बयान देकर के मुकदमे को प्रभावित करना चाहते हैं, कोर्ट को प्रेशर में लेना चाहते हैं। मैं कोर्ट के फाजिल जजों से गुजारिश करूँगा कि स्वतः संज्ञान लेकर के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को इस तरह की तमाम चीजों से रोका जाए और उनको कोर्ट में तलब किया जाए। और यह भी मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ पंडित जी को, कि पंडित जी कयामत तक आप ज्ञानवापी पर भगवा झंडा नहीं लहरा सकते और यह मस्जिद है, कयामत तक मस्जिद रहेगी और मस्जिदियत से किसी के साथ समझौता हम नहीं कर सकते हैं।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम ने नामांतरण में जुर्माना खत्म किया:अब 70 लाख हुई पार्षद निधि, जोन-4 में बनेगा नया कार्यालय
    Next Article
    महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया:महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ और फर्जी पुलिसिया रौब पड़ा भारी, हसन खां गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment