Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से 6 दिन पहले युवक की मौत:बस्ती में पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 24 वर्षीय महेश सिंह पुत्र स्वर्गीय बजरंग सिंह के रूप में हुई है। महेश की शादी 28 अप्रैल को होनी थी। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर जाते समय गांव के बाहर बांध के पास एक तूत के पेड़ पर शव को लटका देखा। पहचान करने पर यह शव महेश सिंह का निकला। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक के भाई जय सिंह ने आरोप लगाया है कि महेश की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटकाया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और अधिकांश ग्रामीण इसे संदिग्ध मान रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांग बोर्ड सदस्य सागर शर्मा ने मंत्री से की मुलाकात:हाथरस के दिव्यांगों के मुद्दों पर चर्चा, कार्रवाई का मिला आश्वासन
    Next Article
    इटावा सफारी पार्क में शेरनी क्रूपा का पहला जन्मदिन:केक काटकर मनाया गया जश्न, चुनौतियों से जूझते हुए पूरा किया एक साल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment