Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला शक्ति वंदन अधिनियम लागू न होने पर प्रदर्शन:मातृशक्ति ने भाजपा नेताओं संग सड़कों पर उतरकर जताया विरोध

    18 hours ago

    2

    0

    महराजगंज में महिला शक्ति वंदन अधिनियम को पूरी तरह लागू न किए जाने के विरोध में मातृशक्ति ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। नगर मंडल में बड़ी संख्या में महिलाओं ने केंद्र सरकार और संबंधित तंत्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने अधिकारों की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए। नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की इस मांग का समर्थन किया और प्रदर्शन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, पूर्व जिला मंत्री गौतम तिवारी, नगर महामंत्री सिनोद कुमार, नगर उपाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, विनय वर्मा और प्रभाकर पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिला शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार, इसे लागू करने में हो रही देरी मातृशक्ति के साथ अन्याय है। उपस्थित नेताओं ने आश्वासन दिया कि जब तक महिलाओं को उनका उचित हक नहीं मिल जाता, ऐसे आंदोलन जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान:बेटी की शादी के बाद कर्ज से था परेशान, नदी के किनारे जंगल में मिला शव
    Next Article
    एत्मादपुर में किसानों ने किया प्रदर्शन:स्मार्ट मीटर और हाईवे पर फ्लाई ओवर की मांग, पुलिस ने रास्ते में रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment