Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला से छेड़खानी करने वाले मौलाना का एनकाउंटर:मुरादाबाद में रोड पर अभद्रता की थी, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर गोली चलाई

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद पुलिस ने युवती से सरेआम छेड़खानी करने वाले मौलाना को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में मौलाना के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए मौलाना का नाम नौशाद है। वह मुरादाबाद शहर के पीरजादा मोहल्ले का रहने वाला है। 29 अप्रैल को उसने युवती से छेड़खानी की थी। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने उसकी पहचान की थी। SSP सतपाल अंतिल ने मौलाना की अरेस्टिंग के लिए 5 टीमों का गठन किया था। एसओजी और सर्विलांस सेल को भी आरोपी को पकड़ने के लिए टास्क दिया गया था। पुलिस की टीमें मौलाना की तलाश में जुटी थीं। इसी बीच गुरुवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए युवती के घर लौटते समय रास्ते में रोककर की छेड़छाड़ एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया - बुधवार को मुगलपुरा थाना क्षेत्र के चौकी बरबलान क्षेत्र में एक युवती कुछ सामान लेकर घर लौट रही थी। तभी पीछे से आए नौशाद ने सरेआम उसके साथ अश्लील हरकत की थी। उसकी ये करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अश्लील हरकत करने वाले की पहचान नौशाद निवासी पीरजादा मकबरा कटघर के रूप में हुई थी। इसके बाद से ही पुलिस टीमें उसे दबोचने में जुटी थीं। उधर, पुलिस ने छेड़खानी की शिकार पर्दानशीं महिला को भी ट्रेस कर लिया और उसकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस के रोकने पर फायरिंग की एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि गुरुवार को रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि युवती से सरेआम छेड़खानी करने वाला मौलाना नौशाद रामगंगा किनारे मौजूद है। वह आसपास के इलाके में कहीं छिपने की कोशिश कर रहा था। इस सूचना पर पुलिस की टीमों ने पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने मौलाना नौशाद से सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह जख्मी होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा और 3 कारतूस भी पुलिस को मिले हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का VIDEO:बदायूं से शाहजहांपुर गई थी बारात, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
    Next Article
    कौशांबी में घर का ताला तोड़कर 6 लाख की चोरी:परिवार शादी समारोह में गया था, देर रात हुई वारदात, पुलिस खंगाल रही CCTV

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment