Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला मरीज की मौत, अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा:फिरोजाबाद में निजी अस्पताल सील, डॉक्टर और कर्मचारी फरार

    7 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने बुधवार शाम अंजली अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। अस्पताल थाना उत्तर क्षेत्र के बंबा चौराहा, कोटला रोड पर स्थित है। अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना उत्तर और रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। बघेल कॉलोनी निवासी प्रदीप ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी पूजा को पेट दर्द होने पर वे 9 जनवरी को अंजली अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में डॉ. जितेंद्र बघेल ने जांच के बाद पथरी का ऑपरेशन किया। 15 जनवरी को पूजा को घर भेज दिया गया, लेकिन उसी रात उन्हें फिर से तेज पेट दर्द हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे। प्रदीप के मुताबिक, 25 फरवरी तक पूजा का इलाज अंजली अस्पताल में जारी रहा, जिस पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए। इसके बावजूद पूजा की हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद डॉ. जितेंद्र उन्हें अपनी कार से आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए और पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में कोई आर्थिक मदद नहीं की गई। परिजनों ने बताया कि 10 मार्च को पूजा को सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल संचालक डॉ. जितेंद्र अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और प्रदीप के साथ मारपीट की। पूजा की हालत में सुधार न होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया, जहां मंगलवार रात उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पूजा की मौत की सूचना मिलते ही परिजन बुधवार शाम करीब सात बजे शव लेकर अंजली अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर डिप्टी सीएमओ केके वर्मा, एसीएमओ डॉ. पवन कुमार और चिकित्साधिकारी बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक जांच के बाद अंजली अस्पताल को सील कर दिया। थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि परिजनों को समझाकर शांत कराया गया है। मामले में तहरीर ली गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मछुआरे के जाल में फंसी नर कंकाल की खोपड़ी:पुलिस ने तालाब से निकलवाए अवशेष, पोस्टमार्टम को भेजा, कराई जाएगी डीएनए जांच
    Next Article
    संभल में सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट:जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने शिकायत की, भाजपा नेता के चचेरे भाई की दुकान में ताले डाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment