Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मछुआरे के जाल में फंसी नर कंकाल की खोपड़ी:पुलिस ने तालाब से निकलवाए अवशेष, पोस्टमार्टम को भेजा, कराई जाएगी डीएनए जांच

    7 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हंसी नगरा पुलिया के पास मछली पकड़ने गए एक मछुआरे के जाल में नर कंकाल की खोपड़ी फंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची औरजेसीबी की मदद से कंकाल के अवशेष निकलवाए। एक महिला ने इसे अपने पति का कंकाल होने की आशंका जताई है। पुलिस ने अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मछुआरे ने बताया कि दो दिन पहले उसने पुलिया के पास तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था। कुछ देर बाद जाल में एक नर कंकाल की खोपड़ी फंस गई। बुधवार को मछुआरे ने छोटा फतेहपुर निवासी एक व्यक्ति को इसकी जानकारी दी। नर कंकाल की खोपड़ी मिलने की सूचना पर मऊ दरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान छोटा फतेहपुर निवासी अनीता देवी अपने परिवार के साथ वहां पहुंचीं। उन्होंने आशंका जताई कि यह नर कंकाल उनके पति अवधेश का है। पुलिस ने पंचनामा कर कंकाल के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अनीता देवी ने बताया कि उनके 35 वर्षीय पति अवधेश की सात माह पूर्व मौत हो गई थी। उस समय बाढ़ का प्रकोप चल रहा था। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने आत्महत्या की है। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अवधेश को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया था। पोस्टमार्टम हाउस पर अनीता देवी ने बुधवार को बताया कि सात माह पूर्व गांव का एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार के साथ उनके पति को बाइक से ले गया था। इसके बाद अवधेश घर लौटकर नहीं आए थे। हालांकि थाने में पहले गुमशुदगी दर्ज कराई थी बाद में रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी, लेकिन पति का शव उस समय नहीं मिल सका था। उन्होंने आशंका जताई कि यह कंकाल हमारे पति का ही है। सीओ सिटी अभय वर्मा बताया थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत एक चौकीदार से सूचना प्राप्त हुई। एक तालाब के पास कंकाल बरामद हुआ है। मौके पर पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर उस कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद डीएनए जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बाइक-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत में चालक की मौत:पत्नी, देवरानी और उसकी एक साल की बेटी घायल, एक महिला रेफर
    Next Article
    महिला मरीज की मौत, अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा:फिरोजाबाद में निजी अस्पताल सील, डॉक्टर और कर्मचारी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment