Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहाली में PBKS Vs SRH का IPL मैच:पंजाब को एक ओवर में 2 विकेट, अभिषेक शर्मा ने 1 ओवर में 4 छक्के जड़े

    16 hours ago

    1

    0

    मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लांपुर) में आज दोपहर साढ़े 3 बजे पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इसे देखने पंजाब के साथ हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और इंग्लैंड, यूरोप से भी फैंस पहुंचे हैं। स्टेडियम में एंट्री शुरू होते ही भीड़ जमा हो गई। अमृतसर से आए राम कुमार की टिकट को लेकर पुलिस से बहस हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने पहले चेकिंग के बहाने टिकट मांगी और रख ली, बाद में देने से इनकार कर दिया। वह टिकट ब्लैक कर रहे हैं। मैच में टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को धमाकेदार शुरुआत मिली। टीम की ओपनर जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पावरप्ले (6 ओवर) में ही 105 रन बना डाले। हालांकि, नौवां ओवर लेकर आए शशांक सिंह ने दोनों को पवेलियन भेज दिया। दोनों टीमों के बीच अब तक 24 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमें से 17 SRH तो 7 PBKS ने जीते हैं। पंजाब किंग्स इस टूर्नामेंट में 2 मैच जीती है और एक ड्रॉ हुआ है। इस मुकाबले को लेकर जहां एक तरफ श्रेयस अय्यर (सरपंच साहब) के फैंस काफी एक्टिव हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा का क्रेज भी दिख रहा है। स्टेडियम के बाहर फैंस के PHOTOS… मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में PBKS vs SRH- हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा:हेड के बाद अभिषेक पवेलियन लौटे, दोनों को शशांक सिंह ने कैच कराया
    Next Article
    चेस में ‘चीटिंग’ का सस्पेंस:हार से बौखलाए कार्लसन भिड़ने पहुंच गए थे नीमन से, 4 साल बाद भी नहीं मिला बेईमानी का सबूत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment