Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला कांस्टेबल ने थाने में आत्महत्या का प्रयास किया:शामली में गंभीर हालत, हायर सेंटर रेफर

    3 hours ago

    2

    0

    शामली के आदर्श मंडी थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या का प्रयास किया है। घटना आज सुबह करीब 8:30 बजे हुई। गंभीर हालत में उसे शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे उच्च उपचार के लिए हरियाणा रेफर कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला कांस्टेबल रेखा ने थाने परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक सहयोगी महिला कांस्टेबल के साथ उसे कैराना रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला कांस्टेबल की हालत गंभीर है और उसे सांस लेने में अत्यधिक दिक्कत हो रही थी। प्रथम दृष्टया यह फांसी लगाकर आत्महत्या के प्रयास का मामला प्रतीत होता है। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हरियाणा के एक उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल रेखा और उनके पति दोनों आदर्श मंडी थाने में ही तैनात हैं। हालांकि, इस आत्महत्या के प्रयास के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपीपीसीएस में रायबरेली की अनन्या ने दूसरा स्थान हासिल किया:पहले प्रयास में मिली सफलता, पिता किराना स्टोर चलाते हैं, पढ़िए अनन्या से भास्कर की खास बातचीत
    Next Article
    '10 हजार से शुरू किया मिट्टी के गहनों का सफर':कानपुर की श्रुति के टेराकोटा आर्ट की विदेशों में डिमांड; जर्मनी और दुबई से भी ऑर्डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment