Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला:परिवार के लोग गोद में उठाकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे, 2 घंटे में आरोपी पति गिरफ्तार

    14 hours ago

    1

    0

    जिस महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया उसे न्याय दिलाने के बजाय ब्रह्मपुरी पुलिस ने भगा दिया। गुरुवार को परिवार के लोग महिला को गोद में उठाकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। यहां महिला खूब रोई। महिला का आरोप है कि पुलिस उसके हमलावर ससुरालियों को बचाने का काम कर रही है। उधर महिला के हंगामे के 2 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। दो तस्वीरें देखें… अब पूरा मामला पढ़िए… गुरुवार को ई रिक्शा में सवार होकर एक महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला की गर्दन पर घाव था और पट्टी लगी हुई थी। पूछने पर बताया कि वह लिसाड़ी गेट के श्याम नगर की रहने वाली है। उसे पर गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा था। उसने जब मना किया तो पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शादी के बाद से ही परेशान करने का आरोप घायल बेटी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची मन्नो ने बताया कि 8 साल पहले उसने अपनी बेटी की शादी रशीद नगर के दिल नवाज से की थी। शादी के बाद ही बेटी को तरह-तरह से परेशान किए जाने लगा। कई बार विवाद हुआ लेकिन हर बार उन्होंने ही बेटी को शांत कर दिया। 2 दिन पहले पति ने उस पर जानलेवा हमला किया, जिसमें वह लहूलुहान हो गई। पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप पीड़िता ने बताया कि वह घायल अवस्था में ही दर-दर भटक रही है। वह अपने परिवार को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ब्रह्मपुरी थाने पहुंची थी लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे धक्के देकर भगा दिया। मजबूर होकर उसे यहां आना पड़ा है। इस दौरान पीड़िता को परिजनों ने गोद में उठाया हुआ था। हमलावर पति को किया गया गिरफ्तार दोपहर में पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर ब्रह्मपुरी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और उसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी पति दिलनवाज पुत्र खलील को गिरफ्तार कर लिया। अभी इस मामले में कुछ और लोग फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस के थाने में बंदी ने किया सुसाइड:किशोरी के अपहरण में 10 घंटे पहले गाजियाबाद से हुआ था अरेस्ट, SHO-सिपाही सस्पेंड, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट में आवास विकास ने देने शुरू किया नोटिस:सेक्टर 2 में विरोध प्रदर्शन जारी जनप्रतिनिधियों के पहुंचने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment