Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस के थाने में बंदी ने किया सुसाइड:किशोरी के अपहरण में 10 घंटे पहले गाजियाबाद से हुआ था अरेस्ट, SHO-सिपाही सस्पेंड, मुकदमा दर्ज

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के हाथरस में एक बंदी ने थाने के अंदर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक को एक दिन पहले ही किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर घर से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पकड़ा गया था। युवक को थाने की हालत में रखा गया था। रात में उसने शौचालय जाने की बात कही। थाने में तैनात पुलिस कर्मी उसे शौचालय तक ले गए। 15 मिनट तक जब युवक बाहर नहीं आया तो पुलिस कर्मियों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो युवक रोशनदान से अंगोछे के फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां कुछ ही देर में युवक की मौत हो गई। इस मामले में एसपी ने थाना प्रभारी और ड्यूटी पर तैनात सिपाही को संस्पेंड कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि युवक गाजियाबाद का रहने वाला था। युवक दलित समाज से था, जबकि किशोरी मुस्लिम समाज से। किशोरी के पिता ने युवक के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। अब पूरा मामला विस्तार से... चंदपा थाना क्षेत्र की रहने वाली मुस्लिम किशोरी (16) की करीब एक साल पहले गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र गली नंबर-7 25 सौ फुटा रोड निवासी दलित युवक चंद्रपाल (30) पुत्र भोलाशंकर से सोशल मीडिया से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। किशोरी के पिता ने बताया- 15 अप्रैल को चंद्रपाल मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया था। लोकलाज के चलते मैंने 3 दिन बाद 18 अप्रैल को वंदपा कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया- गुरुवार को गाजियाबाद के लोनी कस्बे से चंद्रपाल को गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ किशोरी को भी बरामद कर लिया गया था। दोनों को हाथरस लाया गया और किशोरी को वन स्टॉप सेंटर के सुपुर्द कर दिया गया। चंद्रपाल को थाने की हाजत में रखा गया था। रात करीब 9:50 बजे उसने शौच जाने की बात कही। ड्यूटी पर तैनात सिपाही उसे शौचालय ले गया। 15 मिनट तक जब चंद्रपाल बाहर नहीं आया तो सिपाही को शक हुआ। उसने अंदर जाकर देखा तो चंद्रपाल अपने ही गमछे के फंदे के सहारे शौचालय के रोशनदान से लटक रहा था। तत्काल फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां 10 मिनट के इलाज के बाद ही चंद्रपाल की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल और सिपाही पर मुकदमा, सस्पेंड, एएसपी को जांच एसपी ने बताया- इस मामले में चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह और ड्यूटी आरक्षी लखन सिरोही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसपी रामानंद कुशवाहा को सौंपी गई है। थाने के सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। एसपी ने बताया- मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद उनके आरोपों के आधार पर तहरीर ली जाएगी। आरोपों की जांच की जाएगी। आज किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा, इसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। -------------------------------- भास्कर सर्वे… यूपी- 403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद:सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टियों को होता दिख रहा है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। पूरी खबर पढ़िए कल ही किशोरी और युवक को लेकर आई थी पुलिस.. पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को लोनी से किशोरी और चंद्रपाल को बरामद किया था। किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया, जबकि चंद्रपाल पुलिस हिरासत में था। किशोरी और चंद्रपाल सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए थे, और वह 15 अप्रैल को किशोरी को अपने साथ ले गया था। युवक द्वारा थाने में फांसी लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस महक में में खलबली मच गई। पुलिस ने मृतक के परिवार के लोगों को सूचित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा पहले जिला अस्पताल पहुंचे और फिर थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शैतानी करता था, इसलिए गुरुकुल में पीट-पीटकर मार डाला:लखनऊ में 6 दिन पहले एडमिशन हुआ था; पढ़िए आरोपी महंत का कबूलनामा
    Next Article
    महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला:परिवार के लोग गोद में उठाकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे, 2 घंटे में आरोपी पति गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment