Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद राठौर का बयान:कमजोर वर्ग की महिलाओं को हिस्सेदारी देने की मांग की

    4 hours ago

    1

    0

    हरदोई में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने महिला आरक्षण बिल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने सरकार के इस कदम का स्वागत किया, लेकिन साथ ही कमजोर वर्ग की महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर अहम सवाल भी उठाए। राठौर ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने की दिशा में यह एक अच्छा कदम है। सांसद राठौर ने जोर दिया कि बिल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कमजोर वर्ग की महिलाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि संसद में इस मुद्दे पर व्यापक बहस होनी चाहिए, ताकि ऐसा प्रावधान बन सके जिससे कमजोर वर्ग की महिलाओं को वास्तविक हिस्सेदारी मिल सके। राकेश राठौर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। उन्होंने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का जिक्र किया, जहां प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं को टिकट दिए गए थे। उस दौरान "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" अभियान के माध्यम से महिलाओं, विशेषकर कमजोर तबके की महिलाओं को राजनीति में आगे लाने का प्रयास किया गया था। राठौर ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण की मांग वर्षों से उठाई जा रही है। अब जब सरकार यह बिल लेकर आई है, तो इसमें सभी वर्गों की महिलाओं को समान रूप से शामिल करने पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन:अवैध मीट रेड़ियों और खुलेआम शराब पीने पर स्थानीय लोगों का विरोध
    Next Article
    भगवा रैली में गोडसे को भारत रत्न देने की मांग:हिंदू राष्ट्र, UCC समेत 11 विवादित प्रस्ताव सौंपे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment