Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवा रैली में गोडसे को भारत रत्न देने की मांग:हिंदू राष्ट्र, UCC समेत 11 विवादित प्रस्ताव सौंपे गए

    4 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में आयोजित भगवा रैली में नाथूराम गोडसे को भारत रत्न देने की मांग उठाई गई, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई। अखिल भारत हिंदू महासभा और अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा द्वारा आयोजित इस रैली में कई अन्य विवादित प्रस्ताव भी रखे गए। इस रैली में देशभर से संत और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य, राष्ट्रीय संरक्षक श्री श्री 1008 माधवानंद सरस्वती, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष फलहारी दिनेश महाराज, आचार्य मदन जी महाराज, भाजपा नेत्री उर्मिला यादव और विवेक प्रेमी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। रैली का शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भगवा ध्वज दिखाकर किया। आयोजकों ने अतिथियों का भगवा पगड़ी और पटका पहनाकर स्वागत किया। राज्य मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में कुल 11 प्रमुख मांगें शामिल थीं। इनमें भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने और समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने जैसे प्रस्ताव प्रमुख थे। ज्ञापन में नाथूराम गोडसे को भारत रत्न देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई, जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छेड़ दी है। अन्य मांगों में मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त करना, धार्मिक स्थलों पर समान नियम लागू करना, मंदिरों से सरकारी नियंत्रण हटाना, गुरुकुलों की स्थापना, गोवंश को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करना, पुलिस कर्मियों के वेतन और ड्यूटी समय में सुधार तथा जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना शामिल था। रैली हिंदू महासभा कार्यालय से शुरू होकर नॉवेल्टी चौराहा, अंसारी रोड, मालवीय चौक और झांसी की रानी मार्ग से होते हुए शिव चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने भगवान श्रीराम के नारे लगाए और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। रैली में दो रथ और घोड़ा गाड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें संत विराजमान थे। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण पूरे शहर में इस आयोजन की चर्चा बनी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद राठौर का बयान:कमजोर वर्ग की महिलाओं को हिस्सेदारी देने की मांग की
    Next Article
    सीतापुर में ट्रक पलटने से पिकअप सवार तीन की मौत:ओवरहाइट होने के कारण पलटा ट्रक, एक युवक गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment