Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण बिल पर अयोध्या में निंदा प्रस्ताव:जिला पंचायत की बैठक में विपक्ष पर साधा निशाना

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी माहौल गरमा गया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित वर्चुअल बैठक में विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने की, जिसमें जिले के विधायक, पंचायत सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि जुड़े। बैठक में रोली सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दल इसका विरोध कर लोकतंत्र और महिला अधिकारों के खिलाफ काम कर रहे हैं। महिलाओं को राजनीति में पर्याप्त भागीदारी नहीं मिली जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि लंबे समय से महिलाओं को राजनीति में पर्याप्त भागीदारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में यह बिल उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। विपक्ष के रवैये पर नाराजगी जताते हुए सभी सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक में यह भी कहा गया कि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में शामिल किए बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इसलिए महिला आरक्षण बिल को जल्द लागू किया जाना चाहिए। वर्चुअल माध्यम से हुई इस बैठक के जरिए अयोध्या से महिला सशक्तिकरण के समर्थन में मजबूत राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम बोलीं- सबके सहयोग से बाल श्रम मुक्त होगा श्रावस्ती:बाल श्रम उन्मूलन अभियान को मिली नई गति, 4 गांव मुक्त घोषित होंगे
    Next Article
    हापुड़ में खड़े ट्रक में लगी आग:केबिन जलकर राख, सीमेंट के कट्‌टे लदे थे, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment