Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम बोलीं- सबके सहयोग से बाल श्रम मुक्त होगा श्रावस्ती:बाल श्रम उन्मूलन अभियान को मिली नई गति, 4 गांव मुक्त घोषित होंगे

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बाल श्रम उन्मूलन अभियान को गति देने और विभिन्न श्रम योजनाओं की प्रगति पर गहन चर्चा हुई। बैठक में जिला श्रम बंधु, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा असंगठित कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने ई-श्रम कार्ड से जुड़ी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और लघु व्यापारी मानधन योजना पर विशेष जोर दिया। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से रेहड़ी-पटरी वालों, रिक्शा चालकों, सब्जी विक्रेताओं और अन्य छोटे व्यापारियों का पंजीकरण कराकर उन्हें इन योजनाओं से जोड़ने की अपील की। व्यापार मंडल ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पोस्टर और पम्पलेट का विमोचन किया इसी क्रम में "बाल श्रम मुक्त श्रावस्ती" अभियान की कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अभियान को नियमित रूप से चलाने और प्रत्येक दुकान पर 'सावधान' स्टीकर लगाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद और अन्य सदस्यों ने जागरूकता बढ़ाने के लिए स्टीकर, पोस्टर और पम्पलेट का विमोचन किया। इसके अतिरिक्त, इकौना क्षेत्र के चार ग्रामों विदुहनी, कटरा, खरगूपुर और पुरे दीननामगढ़ को बाल श्रम मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि श्रावस्ती को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए प्रशासन, व्यापार मंडल और समाज के संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के वार्ड 79 में नाला निर्माण:जलभराव खत्म करने को RCC कार्य शुरू, 10 दिन में राहत
    Next Article
    महिला आरक्षण बिल पर अयोध्या में निंदा प्रस्ताव:जिला पंचायत की बैठक में विपक्ष पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment