Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महंगी किताबों पर घिरा स्कूल सिस्टम, किसानों ने खोला मोर्चा:NCERT छोड़ कमीशन का खेल, स्कूलों के खिलाफ किसान यूनियन का प्रदर्शन

    5 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी में महंगी किताबों और स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने प्रदर्शन किया। इस संबंध में संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिलाध्यक्ष पवन सक्सेना के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के कई सीबीएसई और अन्य बोर्ड के स्कूल सरकारी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। वे निजी प्रकाशनों की किताबें जबरन छात्रों को खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। किसान यूनियन का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर अपनी तय दुकानों से ही किताबों के सेट खरीदने का दबाव बनाता है। इसके अलावा, हर साल किताबों में मामूली बदलाव कर अभिभावकों को नया सेट खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। संगठन ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन को भारी कमीशन मिलता है। जबकि, सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार, स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की किताबें ही लागू होनी चाहिए। भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन से कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। इनमें सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों को अनिवार्य रूप से लागू करना, किसी विशेष दुकान से ड्रेस या किताबें खरीदने के दबाव को खत्म करना और प्रवेश शुल्क को नियमानुसार निर्धारित करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, संगठन ने 25 प्रतिशत कमजोर वर्ग के कोटे में हो रही अनियमितताओं की जांच की भी मांग की है। आरोप है कि स्कूल इस कोटे को मनमाने ढंग से भरते हैं, जिससे पात्र छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। उन्होंने दोषी स्कूलों की मान्यता रद्द करने और उनके प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं:जसराना के ग्रामीण साल 2017 से भटक रहे, डीएम से लगाई गुहार
    Next Article
    टी-20 बैटर्स रैंकिंग में भारत के 4 बल्लेबाज टॉप-10 में:साउथ अफ्रीकी एस्टरहुइजन 39वें स्थान पर; ऑलराउंडर में हार्दिक टॉप-2

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment