Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में युवक की गोली मारकर हत्या:बचाने आए पिता को कुल्हाड़ी से लहूलुहान किया, सुलह के बहाने बुलाया था

    6 hours ago

    2

    0

    महोबा में पड़ोसी ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे को बचाने आए पिता को भी कुल्हाड़ी से वार कर लहूलुहान कर दिया। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपियों ने इसी झगड़े को सुलझाने के बहाने युवक को बुलाया था। युवक के पहुंचते ही आरोपी और उसके साथी टूट पड़े। लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। रास्ते से गुजर रहे पिता ने बेटे को लहूलुहान देखा, तो बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गए। इसी दौरान हमलावरों ने बेटे की जांघ में गोली मार दी। घटना खरेला थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए … अब पूरी घटना विस्तार से चंदौली गांव निवासी मंगल सिंह (60) अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटों में बड़े का नाम नरेंद्र (36) और छोटा सुरेंद्र (32) है। नरेंद्र अपनी पत्नी अर्चना और एक बेटे के साथ रहता था। पूरा परिवार खेती-किसानी करता है। छोटे भाई सुरेंद्र का पिछले साल होली पर विवाद पड़ोसी संतोष से हो गया था। तभी से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। सोमवार को संतोष के कहने पर उसके परिवार के ही प्रेम ने नरेंद्र को फोन किया। उसे गांव के बाहर एक पंचर की दुकान पर बुलाया। नरेंद्र के पहुंचते ही संतोष और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। तभी वहां से गुजर रहे पिता मंगल सिंह ने बेटे को पिटता देखा तो उसे बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गए। पिता को मारते-मारते बेटे पर गोली चलाई पिता मंगल को मारने के दौरान ही हमलावरों ने तमंचा से नरेंद्र पर गोली चला दी। गोली लगते ही नरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। हमलावरों ने मंगल सिंह पर भी कुल्हाड़ी और फरसे से हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगल सिंह का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही एसपी वंदना सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। गांव में चार थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। नरेंद्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। नरेंद्र की पत्नी बोली- फोनकर करके बुलाया, फिर हत्या की मृतक की पत्नी अर्चना राजपूत ने बताया- पति को प्रेम नाम के लड़के का नाम लेकर बुलाया गया था। आरोपियों ने उन पर डंडे-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब ससुर ने विरोध किया तो मुन्ना नाम के व्यक्ति ने पति को पकड़कर जांघ में गोली मार दी। आरोपी पहले भी उनके देवर और पति के साथ मारपीट कर चुके थे। वह गांव के लोगों से भी झगड़ा करते हैं। मुझे न्याय चाहिए। परिजनों ने गांव के ही संतोष, मुन्ना, प्रिंस, मान सिंह और वीर नारायण समेत पांच नामजद और छह अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। ASP वंदना सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। दोनों ओर से पहले भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार जुटी हुई है। ……… ये खबर भी पढ़ें… मैनपुरी में देवर ने भाभी को मार डाला, लूडो खेलते समय चिकोटी काटी; बताने की धमकी दी तो गला दबाया मैनपुरी में चचेरे देवर ने भाभी की हत्या कर दी। देवर-भाभी साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान देवर ने भाभी को चिकोटी काट ली। इस पर भाभी ने विरोध किया और पति को बताने की धमकी दी। गुस्से में देवर ने भाभी का गला दबा दिया। इसके बाद देवर भाभी के मोबाइल का सिम निकालकर भाग गया। पति ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वारदात 10 मार्च की है। पुलिस सिम की लोकेशन ट्रेस करते हुए देवर तक पहुंच गई। सोमवार (23 मार्च) तो पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में चलते ऑटो में छात्रा से छेड़छाड़:ऑटो से नीचे फेंका, आरोपी गिरफ्तार; हाथ जोड़कर कहा- अब कभी नहीं करूंगा
    Next Article
    बलिया में अज्ञात बदमाशों का हमला, चार घायल:एक की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment