Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में चलते ऑटो में छात्रा से छेड़छाड़:ऑटो से नीचे फेंका, आरोपी गिरफ्तार; हाथ जोड़कर कहा- अब कभी नहीं करूंगा

    5 hours ago

    2

    0

    आगरा में ऑटो से जा रही कक्षा- 6 की छात्रा से चालक ने छेड़छाड़ की। वह रास्ता बदलकर जाने लगा। छात्रा के विरोध करने पर भी ऑटो नहीं रोका। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। छात्रा का रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर छात्रा को ऑटो के अंदर ही धक्का दे दिया। इससे उसके सिर और हाथ में चोट आई। इसके बाद छात्रा को ऑटो से बाहर फेंक दिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन, ऑटो चालक मौके से भाग गया। छात्रा के घरवालों ने हिंदूवादियों के साथ मिलकर पुलिस से शिकायत की है। आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने ऑटो चालक मात्र 4 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हाथ जोड़कर कहा- गलती हो गई, अब कभी नहीं करूंगा। इस दौरान आरोपी लगड़ाकर चल रहा था। घटना एकता थाना क्षेत्र की है। अब पढ़िए पूरा मामला 14 साल की छात्रा थाना एकता क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता स्क्रैप का काम करते हैं। बेटी पुरानी मंडी स्थित एक स्कूल में कक्षा- 6 में पढ़ती है। सोमवार को परीक्षा होने की वजह से वह स्कूल गई थी। सुबह करीब 11 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर वह घर के लिए निकली थी। ऑटो में 4 लोग थे, सवारी उतारने के बाद की छेड़छाड़ कैलाश टॉकीज के पास से छात्रा ने हाथ देकर एक ऑटो को रुकवाया। उसमें पहले से 4 लोग सवार थे। बसई सब्जी मंडी के पास नारों सवारियां उतर गईं। इसके बाद ऑटो में छात्रा अकेली बची। इसका फायदा उठाकर चालक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़ लिया। गलत हरकत करने लगा। शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। इससे छात्रा दहशत में आ गई। उसने शोर मचाने का प्रयास किया। हाथ और सिर में गंभीर चोट आई यह देखकर चालक ने उसे चलते ऑटो चालक ने उसे धक्का दे दिया, जिससे उसके हाथ और सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद वह ऑटो से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरता देख लोगों की भीड़ जुट गई। ऑटो चालक मौके से भाग गया है। छेड़खानी का विरोध किया छात्रा ने बताया- ऑटो में अकेले होने का फायदा चालक ने उठाने की कोशिश की। उसने रास्ता बदलने का भी प्रयास किया था। यह देखकर उसने विरोध शुरू कर दिया था। इस पर ही चालक ने छेड़खानी शुरू कर दी। फिर भी वह डरी नहीं। उसका विरोध करती रही। ऑटो से गिरने की वजह से उसके सिर और हाथ में चोट लगी है। बेटी की जान लेने की कोशिश की छात्रा की मां ने बताया कि आरोपी ने बेटी की जान लेने की कोशिश की है। उसे ऑटो से फेंक दिया था। गनीमत रही कि वह किसी वाहन की चपेट में नहीं आई। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उसे सख्त सजा मिले। पुलिस ने आरोपी शमसुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी लगड़ाकर चल रहा था। आरोपी ने हाथ जोड़कर कहा- गलती हो गई साहब, अब कभी नहीं करूंगा। सभी लड़कियों को अपनी बहन मानूंगा। माफ कर दीजिए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया- मामले में छात्रा की मां की तहरीर पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी ऑटो चालक गढ़ी नवलिया निवासी शमसुद्दीन है। पुलिस ने ऑटो चालक मात्र 4 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। वह तोरा इलाके से ताजगंज तक ऑटो चलाता है। ----------- ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा,4 की मौत:मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला गया; प्रत्यक्षदर्शी बोले- धमाका हुआ था उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज धमाके के बाद कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हुई है। मरने वालों में पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश शामिल हैं। जगदीश प्रयागराज और बाकी तीनों बिहार के रहने वाले थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर बाहर फेंका; हाथ और सिर में चोट
    Next Article
    महोबा में युवक की गोली मारकर हत्या:बचाने आए पिता को कुल्हाड़ी से लहूलुहान किया, सुलह के बहाने बुलाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment