Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में ढाबा संचालक की बेरहमी से पिटाई, VIDEO:शराब पीने से रोकने पर पीटा, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा के कुलपहाड़ में शराब पीने से रोकने पर एक ढाबा संचालक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए अब पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के राजावार्ड में 1 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। पीड़ित रामसिंह अपने ढाबे पर ग्राहकों को खाना खिला रहे थे तभी कस्बे के छोटू, शानू और उनके साथी शराब की बोतलें लेकर ढाबे के अंदर घुस आए। शराब की बोतल लेकर ढाबे में घुसे रामसिंह ने जब सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया, तो आरोपी आगबबूला हो गए। आरोप है कि दबंगों ने न सिर्फ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की, बल्कि दुकान लूटने और आग लगाने की धमकी भी दी। जब पीड़ित ने पुलिस बुलाने की बात कही, तो आरोपियों ने उस पर और उसके भाई पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान रामसिंह का मोबाइल छीन लिया गया और उनके हाथ में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार पीड़ित रामसिंह का आरोप है कि जब वह अपनी शिकायत लेकर कुलपहाड़ थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उसकी फरियाद सुनने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। पीड़ित ने यह भी बताया कि पुलिस ने उसके छोटे भाई को ही पकड़ने की कोशिश की, जिससे अपराधियों के हौसले और बढ़ गए हैं। पुलिस से न्याय न मिलने पर अब पीड़ित रामसिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि आरोपी दबंग और आपराधिक किस्म के लोग हैं। जिनसे उसकी जान और माल को खतरा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आगाज:भारतीय ज्ञान परंपरा से बनेगा 'विकसित भारत' @2047, गांवों के विकास पर चर्चा
    Next Article
    लखनऊ में वेद और आधुनिक विज्ञान पर व्याख्यान:कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक ने वैदिक सिद्धांतों को समझाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment