Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महुआ ने IPS अजय पाल को फेयर-एंड-लवली बबुआ कहा:डांसर के साथ का वीडियो पोस्ट किया, लिखा- हीरोगिरी नहीं चलेगी

    3 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर बनाए गए यूपी के IPS अधिकारी अजय पाल सुर्खियों में हैं। अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने उन्हें ‘फेयर एंड लवली बबुआ’ कहा है। महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया X पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। दावा किया है कि IPS अजय पाल शर्मा डांसर के साथ नाच रहे हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा- हीरोगिरी थोड़ा संभलकर करिएगा, रहिए ठंडा-ठंडा, कूल-कूल। बंगाल में हमेशा तृणमूल। दरअसल, अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सामने आया। इसमें वह टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के समर्थक और परिवार को चेतावनी दी थी। IPS ने कहा था- अगर जनता को डराया या धमकाया तो अच्छे से खबर ली जाएगी। फिर रोना-पछताना मत। यह वीडियो वायरल होने के बाद भी विपक्ष ने अजय पाल शर्मा को निशाने पर ले लिया। सपा प्रमुख ने अजय पाल शर्मा को भाजपा को एजेंट बताया। वहीं, जहांगीर खान ने भी पलटवार करते हुए कहा- खेल तुमने शुरू किया है, लेकिन खत्म मैं करूंगा। अजय पाल शर्मा प्रयागराज में एडिशनल सीपी के पद पर पोस्टेड हैं। चलिए पूरा मामला समझते हैं… महुआ मोइत्रा ने तीन पोस्ट करके अजय पाल पर निशाना साधा, पढ़िए महुआ मोइत्रा ने अजय पाल के खिलाफ X पर तीन पोस्ट किए हैं। पहली पोस्ट उन्होंने सोमवार रात 9:57 बजे की। इसमें उन्होंने अजय पाल की चेतावनी का वीडियो पोस्ट किया और लिखा- मेरा फेयर एंड लवली बबुआ अजय पाल शर्मा (@DripsAjaypal)। हम तो वो लोग हैं, जो कायदे से आपके छोटे फेंटा और बड़े फेंटा का भी इलाज करते हैं। हीरोगिरी थोड़ा संभलकर करिए। महुआ ने दूसरी पोस्ट मंगलवार सुबह 9:30 बजे की। उन्होंने लिखा- आपको ‘फेंटा कॉप’ स्टाइल में मजे करते देखकर अच्छा लगा। एकदम ‘ठंडा-ठंडा, कूल-कूल’ रहिए। बंगाल हमेशा तृणमूल का है। इसके साथ दो वीडियो भी पोस्ट किए। पहले वीडियो में अजय पाल शर्मा जैसा दिख रहा शख्स एक महिला के सामने खड़े होकर ताली बजा रहा है, जबकि महिला नीचे बैठकर डांस स्टेप्स कर रही है। दूसरे वीडियो में शख्स एक महिला के बिल्कुल करीब खड़े होकर ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर झूमता दिख रहा है। तीसरी पोस्ट उन्होंने सुबह 10 बजे की। इसमें लिखा- अजय पाल शर्मा, उम्मीद है कि आपकी पुलिसिंग स्किल आपकी डांसिंग स्किल से बेहतर होगी… बस यूं ही कह रही हूं। जहांगीर खान का जवाब- पिक्चर अभी बाकी है… जहांगीर खान ने अजय पाल शर्मा को जवाब दिया है। उन्होंने कहा- खेला तुमने शुरू किया है, लेकिन खत्म मैं करूंगा। पिक्चर अभी बाकी है। मैच शुरू हो गया है। आपको लगता है कि आप कुछ सीआरपीएफ जवानों के साथ तमाशा कर रहे हैं। लेकिन अगर सारे लोग एकसाथ आ गए तो तुमलोग हवा में उड़ जाओगे। अखिलेश बोले- लोकतंत्र के अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होगी वोटिंग पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है। इस दौरान छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो मतदान शांतिपूर्ण रहा था।29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। कोलकाता समेत कुल 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण की संवेदनशीलता को देखते हुए चुनाव आयोग की ओर से 11 नए पुलिस पर्यवेक्षक बंगाल भेजे गए हैं। इसमें से एक नाम आईपीएस अजय पाल शर्मा का है। 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। अब अजय पाल शर्मा और महुआ मोइत्रा के बारे में पढ़िए- अजय पाल शर्मा- डेंटल सर्जन से एनकाउंटर स्पेशलिस्ट तक डेंटिस्ट से 2011 में आईपीएस बने अजय पाल शर्मा को 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से भी जाना जाता है। वह 15 साल के करियर में 500 से अधिक एनकाउंटर कर चुके हैं। इनमें 15 अपराधी मारे गए, जबकि अन्य गिरफ्तार किए गए। पंजाब के लुधियाना के रहने वाले डॉ. अजय पाल शर्मा आईपीएस बनने से पहले डेंटल सर्जन थे। उन्होंने पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज से बीडीएस (डेंटल साइंसेज) की डिग्री ली थी। उनके छोटे भाई अमित पाल शर्मा एक आईएएस अधिकारी हैं। 41 साल के अजय पाल अभी प्रयागराज में एडिशनल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह पांच जिलों में एसपी/एसएसपी रह चुके हैं। जौनपुर में बतौर एसपी अपने 22 महीने के कार्यकाल में उन्होंने रिकॉर्ड 136 एनकाउंटर किए। यह किसी भी जिले में एक एसपी के कार्यकाल में हुई मुठभेड़ों की संख्या के मामले में सबसे अधिक है। इन जिलों की संभाली कमान वह हाथरस, शामली, रामपुर और जौनपुर के कप्तान रह चुके हैं। वर्ष 2013 में प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में बतौर एएसपी तैनात रहे। पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक और यूपी-112 के कप्तान के रूप में भी उन्हें जिम्मेदारी दी गई। महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप अजय पाल शर्मा का करियर केवल सफलताओं से ही नहीं, बल्कि विवादों से भी भरा रहा है। 2020 में दीप्ति शर्मा नाम की एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का दावा था कि अजय पाल ने उनसे 2016 में शादी की थी और बाद में मुकर गए। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई और एसआईटी जांच भी बैठी। इसी विवाद के चलते उनका प्रमोशन भी लंबे समय तक अटका रहा, हालांकि बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई। महाकुंभ में नोडल अधिकारी रहे महाकुंभ से ठीक पहले उन्हें प्रयागराज में नोडल अधिकारी (महाकुंभ, कमिश्नरेट प्रयागराज) के पद पर तैनात किया गया। 22 दिसंबर 2024 को उन्हें एडिशनल सीपी प्रयागराज बनाया गया। इस दौरान महाकुंभ के सफल आयोजन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। महाकुंभ के बाद उन्हें एडिशनल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रयागराज का दायित्व सौंपा गया। अब महुआ मोइत्रा के बारे में जानिए TMC की सबसे मुखर सांसदों में शामिल महुआ मोइत्रा ने पिछले साल 3 मई को पूर्व बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में शादी की थी। इससे पहले उन्होंने डेनिश फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से शादी की थी, जिनसे बाद में उनका तलाक हो गया। महुआ लगभग तीन साल तक सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई के साथ रिलेशनशिप में भी रहीं। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया था। कुत्ते की कस्टडी को लेकर महुआ-देहाद्राई के बीच लड़ाई हुई महुआ मोइत्रा और उनके पूर्व प्रेमी जय अनंत देहाद्राई के बीच हेनरी नामक पालतू कुत्ते रॉटवीलर की कस्टडी को लेकर भी विवाद था। दोनों पहले साथ में कुत्ते की देखभाल करते थे। हालांकि, रिश्ते बिगड़ने के बाद कुत्ते की कस्टडी को लेकर कानून लड़ाई शुरू हो गई थी। सितंबर, 2023 में महुआ ने देहाद्राई के खिलाफ केस दर्ज किया था और हेनरी की कस्टडी मांगी थी। देहाद्राई ने इससे मना कर दिया। 10 अक्टूबर, 2023 को देहाद्राई ने महुआ पर हेनरी का अपहरण करने का आरोप लगाया था। देहाद्राई ने दिल्ली पुलिस को लेटर लिखकर कहा था कि महुआ ने हेनरी को वापस करने के बदले उनपर CBI केस वापस लेने के लिए दबाव डालने की कोशिश की। 2023 में महुआ और देहाद्राई के रिश्ते में खटास की बात मीडिया के सामने तब आई, जब देहाद्राई ने महुआ पर संसद में सवाल पूछने के बदले बिजनेसमैन और हीरानंदानी ग्रुप के CEO दर्शन हीरानंदानी से घूस लेने का आरोप लगाया था। महुआ ने भी देहाद्राई को ‘जिल्टेड एक्स’ यानी धोखा खाया हुआ बताते हुए उन पर पर्सनल फोटोज और जानकारियां लीक करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद देहाद्राई ने महुआ पर कुत्ता चोरी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। महुआ कैश फॉर क्वेरी केस को लेकर विवादों में रहीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा साल 2023 में कैश फॉर क्वेरी मामले को लेकर चर्चा में रही थीं। उनके पूर्व प्रेमी जब अनंत देहाद्राई ने 14 अक्टूबर, 2023 को महुआ पर संसद में सवाल पूछने के बदले घूस लेने का आरोप में CBI में केस दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने महुआ को लोकसभा से सस्पेंड करने की मांग की। महुआ पर बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से मंहगे गिफ्ट्स लेने के भी आरोप लगे थे। महुआ ने खुद ये बात मानी भी थी। 8 दिसंबर, 2023 को महुआ को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया था। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए गंगा एक्सप्रेस-वे से मेरठ चमकेगा, उन्नाव की इंडस्ट्री डेवलप होगी:प्रतापगढ़ का आंवला-आम ज्यादा बिकेगा; 12 जिलों को होगा फायदा यूपी में गंगा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। 29 अप्रैल को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर का यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। ये उन 12 जिलों की तस्वीर बदल देगा, जहां से गुजर रहा है। एक्सप्रेस-वे 11 घंटे के सफर को घटाकर 6 घंटे कर देगा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेताओं के रात्रि विश्राम में जमकर ठुमके लगे:अखिलेश के पुतला फूंकने से दरोगा भड़का, रवि किशन का 'महादेव राग'
    Next Article
    अल्ट्रासाउंड करते समय डॉक्टर ने महिला को किया बैड टच:KGMU प्रशासन ने नौकरी से निकला, आया पर भी एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment