Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैंगो शेक पीने से चार की हालत बिगड़ी:खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान पर छापा मारा, नमूने जांच के लिए भेजे

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जनपद के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में मैंगो शेक पीने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद खाद्य एवं सुरक्षा विभाग हरकत में आया और गांधी मार्केट स्थित मैंगो शेक की दुकान पर छापेमारी कर नमूने जांच के लिए भेजे। बीमार हुए लोगों को तत्काल एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार, कैलाशगंज मोहल्ले के निवासी संध्या (20), मानसी (25), राज (21) और नव्या (15) ने शनिवार रात करीब 10 बजे गांधी मार्केट की एक दुकान से मैंगो शेक खरीदा था। घर आकर शेक पीने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने बताया कि मैंगो शेक पीने के बाद चारों को अचानक उल्टी, घबराहट और कमजोरी महसूस होने लगी। हालत बिगड़ते देख परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। देवेंद्र ने बताया कि बच्चों द्वारा लाया गया जूस पीने के बाद ही सभी की हालत खराब हुई थी। मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. चमन लाल ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि गांधी मार्केट स्थित राशिद अली और आशीष कुमार की मैंगो शेक की दुकानों पर छापेमारी की गई। इन दुकानों से मैंगो शेक के नमूने लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। डॉ. चमन लाल ने यह भी बताया कि फिलहाल बीमार हुए परिवार के सदस्य स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा कार्यसमिति में नियुक्त पदाधिकारी को लेकर विवाद:जिला महामंत्री की नियुक्ति पर नाराजगी, सक्रिय सदस्य ने लगाए आरोप
    Next Article
    संभल में हाईवे पर भीषण हादसा, तीन की मौत:अर्टिगा और टेंपो की टक्कर में कई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment