Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में मजदूर की बेरहमी से पिटाई, VIDEO:सड़क पर घसीटकर मारा, मामूली कहासुनी पर हुई लड़ाई

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बागपत में एक मजदूर की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। बागपत-मेरठ हाईवे किनारे डोला गांव के पास दो लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद मजदूर को पीटा और सड़क पर घसीटा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डोला गांव की है। गांव निवासी फिरोज मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बताया जा रहा है कि गांव के ही दो लोगों से उसकी मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने फिरोज को हाईवे किनारे घेर लिया और जमकर पिटाई की। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मारपीट के बाद मजदूर को सड़क पर घसीटा जा रहा है। इस दौरान कई स्थानीय लोग वहां मौजूद थे, लेकिन कोई भी बीच-बचाव करने के लिए आगे नहीं आया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित मजदूर ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मारपीट करने वाले ये लोग पहले भी कई अन्य लोगों को इसी तरह निशाना बना चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:भट्टा बस्ती में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा
    Next Article
    अलीगढ़ में गाली-गलौज पूछने पर भड़की हिंसा:लोधा में दो भाइयों पर हमला, एक आरोपी जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment