Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माफिया विजय मिश्रा को सजा दिलाने वाले पैरवीकार सम्मानित:भदोही एसपी ने 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत टीम को दिया प्रशस्ति पत्र

    5 hours ago

    1

    0

    भदोही पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत माफिया विजय मिश्रा और उसके परिजनों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पैरवीकार और पुलिस टीम को सम्मानित किया है। इस कार्रवाई में माफिया विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और पुत्र को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास जबकि पुत्रवधू को 4 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। न्यायालय ने कुल 5,26,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया। एसपी त्यागी ने सरपतहां स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्कृष्ट विवेचना और न्यायालय में मजबूत पैरवी करने वाली पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि माफियाओं को सजा दिलाना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। देखें, 3 तस्वीरें… प्रशस्ति पत्र पाने वालों में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल (नोडल अधिकारी ऑपरेशन कन्विक्शन), क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर प्रभात राय और पुलिस उपाधीक्षक विश्वज्योति राय शामिल थे। इन अधिकारियों ने प्रदेश स्तर पर चिह्नित माफिया के विरुद्ध दर्ज मुकदमों में साक्ष्य संकलन, आरोप पत्र प्रस्तुत करने और सजा दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अतिरिक्त, मॉनिटरिंग सेल टीम के प्रभारी अशोक यादव, रुद्र प्रताप शुक्ला, मनोज यादव, वीर प्रताप सिंह, रमाकांत शर्मा, विकास कुमार मिश्रा और महिला कांस्टेबल प्रियंका को भी सम्मानित किया गया। थाना गोपीगंज में पैरवीकार के पद पर नियुक्त कमलेश कुमार और कोर्ट मोहर्रिर अशोक कुमार यादव को भी उनकी सघन पैरवी और योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली पुलिस पर जिला बदर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल:ग्रामीण बोले- दूसरे का केस भी शामिल कर कार्रवाई की, SP ने दिए जांच के आदेश
    Next Article
    बाराबंकी की कल्याणी नदी में नहाते समय डूबा किशोर, मौत:लखनऊ से मंदिर दर्शन करने आया था, NDRF की टीम ने 3 घंटे बाद शव बरामद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment