Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी की कल्याणी नदी में नहाते समय डूबा किशोर, मौत:लखनऊ से मंदिर दर्शन करने आया था, NDRF की टीम ने 3 घंटे बाद शव बरामद किया

    6 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी-अयोध्या सीमा पर स्थित कल्याणी नदी में मंगलवार को नहाते समय एक 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके करीब तीन घंटे बाद किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया। मृतक किशोर की पहचान लखनऊ निवासी विजय कुमार के पुत्र वरिष्ट (14) के रूप में हुई है। वरिष्ट अपने परिवार के साथ अयोध्या के रौजागांव स्थित अपनी मौसी के घर आया था। मंगलवार को परिवार बाबा रामसनेहीदास मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए रामसनेहीघाट पहुंचा था। परिजन मंदिर परिसर में पूजा-पाठ कर रहे थे, तभी वरिष्ट अपने दो अन्य साथियों आदित (17) और रवी कुमार (16) के साथ पास की कल्याणी नदी में नहाने चला गया। नदी में नहाते समय वरिष्ट अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक वरिष्ट नदी में लापता हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही रामसनेहीघाट कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कोतवाल दयाशंकर दुबे ने बताया कि स्थानीय स्तर पर लगभग 20 गोताखोरों को नदी में उतारा गया। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में तेजी लाई गई। एनडीआरएफ टीम को भी घटना की सूचना दी गई। लगभग तीन घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद गोताखोरों ने किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया। पुलिस तुरंत उसे सीएचसी रामसनेहीघाट ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार उमेश दुवेदी ने बताता की लखनऊ का परिवार रामसनेहीघाट आया था तभी नहाते समय बच्चा नदी में डूब गया। कोतवाल दयाशंकर दुवेदी ने बताता की स्थानीय20 गोताखोर खोज में लगाये गए थे, नदी से शव बरामद हो चुका है, आगे की कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    माफिया विजय मिश्रा को सजा दिलाने वाले पैरवीकार सम्मानित:भदोही एसपी ने 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत टीम को दिया प्रशस्ति पत्र
    Next Article
    सम्भल में भाइयों का झगड़ा रोकने पहुंचे युवक पर हमला:बीच-बचाव करवाते समय हुआ घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment