Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंडी समिति चौकी उद्घाटन के अगले दिन बंद:पुलिस बल की कमी से लोगों में निराशा, फोर्स की कमी के चलते बनी स्थिति

    3 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के मौदहा नगर में कई दशकों से वीरान पड़ी मंडी समिति पुलिस चौकी का सुंदरीकरण कर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बड़े उत्साह के साथ उसका उद्घाटन किया था। उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में चौकी का उद्घाटन होने पर नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने खुशी जाहिर की थी। लोगों को उम्मीद थी कि चौकी के फिर से शुरू होने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और पीड़ितों को कोतवाली तक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। उद्घाटन के दूसरे ही दिन चौकी में ताला लटकता देख लोगों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उद्घाटन के बाद से ही चौकी पर पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दे रहे हैं। चौकी बंद पड़ी है। ऐसे में क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। चौकी का स्टाफ कोतवाली से अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा जानकारी के अनुसार, 80 और 90 के दशक में बड़े चौराहे के पास मंडी समिति चौकी की स्थापना की गई थी। उस समय यहां एक दीवान सहित चार सिपाहियों की तैनाती रहती थी। समय के साथ भवन जर्जर होने लगा तो पुलिसकर्मियों ने यहां रहने से मना कर दिया और चौकी का स्टाफ कोतवाली से ही अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा। हाल ही में कोतवाली पुलिस ने जर्जर अवस्था में पड़ी इस चौकी का सुंदरीकरण कराया और सोमवार को उप जिलाधिकारी करणवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय तथा कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों की भी मौजूदगी रही। चौकी खुलने की खबर से लोगों में खुशी थी, लेकिन अगले ही दिन चौकी पर ताला लटकता देख लोगों का उत्साह ठंडा पड़ गया। फिलहाल आसपास रहने वाले कुत्ते ही चौकी की “रखवाली” करते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि फोर्स की कमी के चलते यह स्थिति बनी है। अतिरिक्त पुलिस बल मिलने पर जल्द ही चौकी में नियमित तैनाती कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में सांप के काटने से बच्ची की मौत:घर के बाहर खेल रही थी तीन साल की मासूम, पुलिस करा रही पोस्टमार्टम
    Next Article
    बुलंदशहर में आधे घंटे तेज बारिश:30 डिग्री से घटकर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, हफ्ते भर ऐसे ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment