Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई दिल्ली समेत कई शहरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन:गोरखपुर और आसपास के लोगों को फायदा, ‘रेल वन’ ऐप पर जानिए पूरा शेड्यूल

    4 hours ago

    2

    0

    गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। जिससे कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस साल भी समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार ने बताया कि- यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा देने के लिए अलग-अलग रूटों पर विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। खासतौर पर गोरखपुर और आसपास के स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ और गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कुल 87 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो अलग-अलग रूटों पर कुल 1757 फेरों में संचालित होंगी। ये ट्रेनें देश के प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, पुणे और नई दिल्ली के लिए उपलब्ध होंगी। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए लालकुआं और जम्मू तवी जैसे स्थानों के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों की योजना यात्रियों की मांग के अनुसार बनाई है, ताकि जहां ज्यादा जरूरत हो, वहां ज्यादा सुविधाएं दी जा सकें। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और सफर भी आरामदायक रहेगा। रेलवे अधिकारी ने बताया सभी समर स्पेशल ट्रेनों से जुड़ी जानकारी यात्री रेलवे के ‘रेल वन’ ऐप के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में मारकुंडी घाटी में टैंकर खाई में गिरा:चालक की मौत, डामर बहने से बढ़ा खतरा, स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
    Next Article
    ईरान-अमेरिका मध्यस्थता फेल होने पर मौलाना ने दी प्रतिक्रिया:यासूब अब्बास बोले- अमेरिका अपनी शर्तों पर झुकाना चाहता था, ईरान भी युद्ध नहीं चाहता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment