Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई में धर्म पूछकर 2 सिक्योरिटी गार्ड्स को चाकू मारा:हमलावर ने कलमा पढ़ने कहा था; आरोपी गिरफ्तार, 2019 में US से लौटा था

    2 hours ago

    1

    0

    मुंबई के मीरा रोड में एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स से उनकी धार्मिक पहचान पूछने के बाद चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जैब जुबेर अंसारी (31) ने सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक निर्माणाधीन इमारत के पास तैनात गार्ड्स को कलमा पढ़ने को कहा और फिर उन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल गार्ड्स राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। घटना को लेकर महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि आरोपी जिहाद के नाम पर हिंदुओं को निशाना बनाना चाहता था। CM ने बताया कि यह मामला आत्म-उग्रवादीकरण (सेल्फ-रैडिकलाइजेशन) का लगता है। आरोपी के घर से कुछ किताबें और आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। वह अमेरिका में रहता था और हाल ही में भारत लौटा था। CM के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह कट्टरपंथी बन गया था और जिहाद के नाम पर हिंदुओं पर हमला करना चाहता था। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस मामले की जांच फिलहाल महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) और NIA कर रही है। ATS ने सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां इसे संभावित ‘लोन वुल्फ’ आतंकी हमला मान रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने पहले गार्डों से रास्ता पूछा और फिर वापस आकर उनका धर्म पूछा। यह भी आरोप है कि आरोपी ने एक गार्ड को कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया और जब वह ऐसा नहीं कर पाया, तो आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस को आरोपी के घर कुछ हाथ से लिए नोट्स मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, इन नोट्स में आरोपी ने ISIS में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उसने सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमले को किसी आतंकी संगठन में शामिल होने की दिशा में अपना पहला कदम बताया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:AAP की सांसद स्वाति मालीवाल ने भाजपा की सदस्यता ली
    Next Article
    इंपैक्ट फीचर:क्लासरूम से करियर तक, सेज यूनिवर्सिटी का AI रिसर्च बेस्ड मॉडल बना रहा स्टूडेंट्स को फ्यूचर रेडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment