Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई का IPL में सबसे बड़ा रनचेज:रोहित ने छक्के से फिफ्टी पूरी की, पंत का शून्य पर कैच छूटा; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    2 hours ago

    2

    0

    मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 47वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, जबकि लखनऊ ने पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पांच मैचों बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी देखने को मिली। इस मैच में उन्होंने 7 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। उन्होंने एम सिद्धार्थ की बॉल पर सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की। वहीं लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को शून्य के स्कोर पर जीवनदान मिला। विकेटकीपर रायन रिकेल्टन से उनका कैच ड्रॉप हुआ। मैच के टॉप-4 रिकॉर्ड्स… 1. मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया लखनऊ के खिलाफ मुंबई ने 229 रन का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। यह IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले इसी सीजन में टीम ने कोलकाता के खिलाफ 221 रन का टारगेट हासिल किया था। 2. लखनऊ ने बेस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया लखनऊ ने मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट खोकर 90 रन बनाए। यह IPL में उनका बेस्ट पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले 2023 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए थे। 3. पूरन ने 5वीं बार 20 से कम बॉल पर फिफ्टी लगाई निकोलस पूरन ने वानखेड़े स्टेडियम में 16 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। यह IPL में 5वीं बार है, जब उन्होंने 20 से कम बॉल पर फिफ्टी लगाई है। इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा टॉप पर हैं, जिन्होंने 6 बार यह कारनामा किया है। 4. रोहित-रिकेल्टन की मुंबई के लिए तीसरी सेंचुरी पार्टनरशिप लखनऊ के खिलाफ रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। यह IPL में दोनों के बीच तीसरी शतकीय साझेदारी है, जो इस मामले में सबसे सफल जोड़ी है। यह मुंबई की किसी भी विकेट के लिए पांचवी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। यहां से मैच के टॉप-9 मोमेंट्स… 1. हार्दिक की जगह सूर्या टॉस के लिए आए लखनऊ के खिलाफ मुंबई की टीम में बड़ा बदलाव दिखा। कप्तान हार्दिक पंड्या ये मैच नहीं खेले, उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए आए। टीम में दो बदलाव भी हुए। कॉर्बिन बॉश और रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई। ट्रेट बोल्ट को प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया। 2. ऋषभ पंत शून्य पर आउट होने से बचे लखनऊ की पारी 9वें ओवर में ऋषभ पंत आउट होने से बाल-बाल बच गए। कॉर्बिन बॉश ने ओवर की तीसरी गेंद बैक-ऑफ-लेंथ डाली। पंत ने शॉट खेला, गेंद उनके बल्ले का निचला किनारा लेकर विकेटकीपर रिकेल्टन के पास गई। क्लीन कैच को लेकर संदेह था, इसलिए अंपायर रिव्यू लिया गया। रिप्ले में साफ दिखा की बल्ले का किनारा लगा, लेकिन रिकेल्टन के दस्तानों में जाने से पहले गेंद जमीन पर गिर गई थी। 3. अक्षत रघुवंशी ने छक्के से IPL में खाता खोला लखनऊ के बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी ने अपने आइपीएल करियर की धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने डेब्यू मैच में अपनी पहली ही गेंद र छक्का लगा दिया। पारी के 11वें ओवर में विल जैक्स की पांचवी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से 89 मीटर का सिक्स लगाया। 4. रघु शर्मा ने IPL में पहला विकेट लिया मुंबई के गेंदबाज रघु शर्मा के लिए लखनऊ के खिलाफ IPL का अपना पहला विकेट लिया। 13वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने फ्लाइट कराया। बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी क्रीज ने बाहर निकलकर डिफेंशिव शॉट खेला, लेकिन गेंद बैट और पैड से लगकर सीधे रघु के हाथों में चली गई। इसके बाद उन्होंने अपनी जेब से एक कागज का टुकड़ा निकालकर सबको दिखाया। 5. बुमराह ने विकेट लिया, लेकिन गेंद नो-बॉल निकली लखनऊ की पारी का 14वां ओवर काफी इवेंटफुल रहा। जसप्रीत बुमराह ने ओवर की तीसरी गेंद पर गुड लेंथ डाली। हिम्मत सिंह ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। मुंबई विकेट का जश्न मना रही थी कि नो बॉल का सायरन बजा। रिप्ले में दिखा कि बुमराह का पैर क्रीज से बाहर निकल गया था। 6. रोहित ने लगातार 4 बार गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा मुंबई के पावरप्ले का आखिरी ओवर लखनऊ के लिए काफी महंगा साबित हुआ। इस ओवर में रोहित शर्मा ने गेंदबाज आवेश खान की गेंद पर लगातार 2 चौके और फिर 2 छक्के जड़े। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। इसके बाद चौथी गेंद को डीप मिडविकेट पर छक्के के लिए भेज दिया। अगली गेंद आवेश ने फुल टॉस डाली, जिसे रोहित ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से सिक्स लगा दिया। इस ओवर में 21 रन बने। 7. रोहित ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की रोहित ने लखनऊ के खिलाफ 9वें ओवर में धमाकेदार अंदाज में फिफ्टी पूरी की। मणिमरण सिद्धार्थ के ओवर की पहली ही गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही रोहित ने 27 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद रोहित ने बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया। 8. नमन धीर का शून्य पर कैच छूटा पारी के 16वें ओवर में जोश इंग्लिश ने नमन धीर का कैच छोड़ दिया। गेंदबाज मणिमरण सिद्धार्थ की पांचवी गेंद पर नमन ने ऑफ-साइड की ओर तेज शॉट खेला। कवर पर खड़े जोश इंग्लिश ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर गेंद लपकने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई। नमन ने इस समय खाता भी नहीं खोला था। 9. विल जैक्स ने छक्का लगाकर मुंबई को जिताया 19वें ओवर की चौथी गेंद पर विल जैक्स ने छक्का जड़कर मुंबई को जीत दिलाई। आवेश खान की फुल लेंथ गेंद को उन्होंने लॉन्ग-ऑफ बाउंड्री के ऊपर से छक्का लगा दिया। विनिंग शॉट के बाद उन्होंने जीत का जश्न मनाया। इसके साथ ही मुंबई ने इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। ----------------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज; लखनऊ को 6 विकेट से हराया मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है। टीम ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में आज दिल्ली और चेन्नई मैच:कैपिटल्स पिछला हिसाब बराबर करने उतरेगी; गायकवाड की फॉर्म लौटी
    Next Article
    IPL का गणित- मुंबई की स्थिति में बदलाव नहीं:जीत के बावजूद नंबर-9 पर, चेन्नई-दिल्ली प्लेऑफ की उम्मीदें कायम

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment