Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां की डांट से नाराज युवक ने दी जान:लखनऊ में शराब पीकर लौटा घर, सुबह टीन शेड में फंदे से लटका मिला शव

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के दुबग्गा इलाके में शराब की लत ने एक परिवार का इकलौता सहारा छीन लिया। शुक्रवार देर रात शराब पीकर घर पहुंचे युवक को मां ने डांट दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। शनिवार सुबह मां कमरे में पहुंची तो बेटे का शव टीन शेड में लोहे के पाइप से रस्सी के सहारे लटका मिला। बेटे को उस हालत में देखकर मां चीख पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ई-रिक्शा चलाता था युवक फरीदीपुर गांव निवासी सलीम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका 24 वर्षीय बेटा सलमान ई-रिक्शा चलाकर घर में सहयोग करता था। परिवार में तीन बहनों के बीच वह इकलौता बेटा था। परिजनों के मुताबिक, सलमान को शराब पीने की आदत थी। घर वाले कई बार उसे समझा चुके थे, लेकिन वह अपनी आदत नहीं छोड़ पा रहा था। शुक्रवार रात भी सलमान शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस पर मां जरीना ने उसे फटकार लगाई। डांट सुनने के बाद वह बिना कुछ कहे अपने कमरे में चला गया। परिवार के लोग यह समझ रहे थे कि वह सोने चला गया है।शनिवार सुबह जब मां जरीना कमरे में सफाई करने पहुंची तो सलमान का शव टीन शेड में लगे लोहे के पाइप से रस्सी के सहारे लटक रहा था। मां की चीख सुनकर घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने मौके की जांच के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बुकी आशीष उपाध्याय बोला- मेरे खिलाफ साजिश हुई:मुझे योगी सरकार पर पूरा विश्वास है, न्याय की जीत होगी
    Next Article
    आज गोरखपुर से शुरू होगी 81 दिनों की गविष्टि यात्रा:शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद रोज 5 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment