Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां-बाप बेचने जा रहे थे 2 दिन का बच्चा:आगरा में 2.50 लाख को सौंदा किया, दादी ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत कर बिकने से बचाया

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा में मां अपने दो दिन के नवजात बच्चे को ढाई लाख रुपये में बेचने की तैयारी में थी। एक व्यापारी भी बच्चे को लेने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गया। इसकी भनक नवजात बच्चे के दादी और बुआ को लग गई। दोनों ने चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर शिकायत कर दी। इस पर टीम पहुंच गई, पुलिस की मदद से बच्चे और परिजन को बाल कल्याण समिति के मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मामला लेडी लायन हॉस्पिटल का है। अब पूरा मामला जानिए… चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर एक महिला राजकुमारी ने शुक्रवार रात को नवजात बालक को गलत तरीके से गोद देने की जानकारी दी थी। महिला राजकुमारी ने बताया- मेरा बेटा मनोज शास्त्रीपुरम, सिकंदरा में रहता है। फैक्ट्री में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी कुमकुम का पहले से एक बेटा है। कुमकुम ने अस्पताल में बुधवार को एक और बेटे को जन्म दिया है। इस बेटे को गोद देने के लिए पहले से कमला नगर के व्यापारी से बात कर ली थी। इसके लिए ढाई लाख रुपये में सौदा तय कर लिया था। दादी होने के नाते वह नाती को घर लेकर आना चाहती हैं। इस पर चाइल्ड लाइन की टीम पुलिस के साथ अस्पताल पहुंच गई। बेटे को जन्म देने वाली महिला और उसके पति से बातचीत की। उन्होंने इन्कार कर दिया। दंपती का कहना था कि कुछ रिश्तेदार साजिश के तहत आरोप लगा रहे हैं। पुलिस की मदद से बच्चे और परिजन को बाल कल्याण समिति के समक्ष लाया गया। दंपती से शपथपत्र भरवाने के बाद नवजात उनके सुपुर्द किया गया। दादी ने कहा- मेरा बेटा और बहू बच्चे को बेचने जा रहे थे दादी राजकुमारी ने बताया- शुक्रवार को बहू ने लेडी लायन हॉस्पिटल में एक बेटे को जन्म दिया था। जहां पर कुछ लोग बच्चे को देखने के लिए आए। वे बच्चे को खरीदने की बात कह रहे थे। जहां मेरे बेटा, बहू और ससुर उसे ढाई लाख रुपये में देने वाले थे। मैंने बच्चे को देने से मना किया, लेकिन मेरी उन्होंने नहीं सुनी। इस पर नाराज होकर मैं घर पर आ गई। कुछ देर बाद बेटी का फोन आया तो मैंने उसे सारी बात बता दी। इसके बाद बेटी ने मेरठ से आगरा चाइल्ड लाइन हेल्प नंबर पर इसकी शिकायत की। इसके बाद मौके पर टीम पहुंच गई, और उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी। शनिवार और रविवार की छुट्टी होने की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी। चाइल्ड लाइफ की टीम ने कुछ पुलिस वाले 2 दिन तक अस्पताल के बाहर बैठा दिए। जिससे कि बच्चों को कोई लेकर नहीं जा सके। इसके बाद सोमवार को चाइल्ड लाइफ मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। इसके बाद शपथ पत्र भरवा कर कार्रवाई की गई, अब बच्चा हमारे घर पर आ गया है और हम खुश हैं। शपथपत्र भरवाकर गोद नहीं देने की बता कहीं चाइल्ड लाइन समन्वयक ब्रजेश कुमार गौतम ने बताया- दंपती को बाल कल्याण समिति के सामने सोमवार को पेश किया गया। दंपती से नवजात को किसी अन्य को गोद नहीं देने का शपथपत्र भरवाकर लिया है। इसके बाद नवजात दंपती के सुपुर्द कर दिया है। दंपती को 15 दिन में फिर से बच्चों को दिखाना होगा। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… आगरा में BJP नेता का डांसर के साथ VIDEO, होटल संचालक को वसूली के लिए धमकाया; जिलाध्यक्ष बोले- हमारी पार्टी का नहीं आगरा में खुद को भाजपा नेता बताने वाले महिपाल चौधरी का अब होटल में डांसर के साथ वीडियो सामने आया है। इसमें महिपाल कुर्सी पर बैठा दिख रहा। कमरे में दो लड़कियां डांस कर रही हैं। हालांकि, ये वीडियो कब का है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। महिपाल चौधरी खुद को भाजपा का मीडिया प्रभारी बताता है। शहर में कई जगह लगे पोस्टर में भी उसने खुद को भाजपा नेता बताया है। हालांकि, आगरा भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने दावा किया कि महिपाल चौधरी हमारी पार्टी का नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो':लखनऊ में 2 मंत्रियों ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, भीम वॉक से कार्यक्रम की शुरुआत
    Next Article
    AKTU में बाबा साहब की जयंती मनाई गई:कुलपति ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, छात्रों को देशभक्ति का पढ़ाया पाठ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment